Hindi News / Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार / Kal Ka Mousam : तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka Mousam : तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Weather Forecasts: आज का मौसम – ताज़ा मौसम समाचार : Kal Ka Mousam : तेज अंधड़ के साथ अति भारी बारिश का अलर्ट जारी, जानिए राजस्थान समेत देशभर में कल का मौसम पूर्वानुमान

Kal Ka MOusam 29 january 2026:  उत्तर भारत में कड़ाके की ठंढ का कहर देखने को मिलेगा।  बता दे की राजस्थान हरियाणा समेत कई राज्यों में बीते दिन बारिश और ओलावर्ष्टि ने ठिठुरन बड़ा दी है।  आने वाले कई दिनों तक कोहरे के साथ अब बर्फीली हवाओं से हाल बेहाल होने वाला है। दूसरी तरफ उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में कुछ जगहों पर बारिश के साथ-साथ कुछ जगहों पर गरज-चमक, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की संभावना है. 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंके आने की भी संभावना है. चलिए जानते है देशभर में कल 29 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम 

 

हरियाणा पंजाब में कल कैसा रहेगा मौसम 

IMD के ताजा अपडेट के अनुसार हरियाणा के रोहतक, हिसार, भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद और गुरुग्राम में शीतलहर की चेतावनी है। पंजाब की बात करें तो यहां गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला और होशियारपुर भी सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी है। वहीँ कई जिलों में बारिश के आवाजाही देखने को मिल सकती है। 

दिल्ली में कल मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल यानी 29 जनवरी को मौसम में बड़ी ठंढक रहने वाली है। सुबह के समय शीतलहर चलने की चेतावनी है। इस शीतलहर के दौरान 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। हालांकि, दिल्ली में शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। दिल्ली में कल अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

यूपी में कल 29 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम 

यूपी में कल ज्यादातर जिलों में मौसम साफ़ रहने के आसार है।  वहीँ लगभग दर्जनभर जिलों में कोहरा देखने को मिल सकता है।  मौसम विभाग के मुताबिक जिन जिलों में घने कोहरे रहेंगे उनमें सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर में सबसे ज्यादा प्रभाव देखने को मिलेगा। कल लखनऊ में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka MOusam 

बिहार में कल मौसम कैसा रहेगा

IMD के नए अपडेट के मुताबिक कल यानी 29 जनवरी को 5 से अधिक जिलों में घने कोहरे छाए रहेंगे। जिन जिलों में घने कोहरे छाए रहने की चेतावनी है। 

उत्तराखंड में कल यानी 29 जनवरी कैसा रहेगा मौसम 

उत्तराखंड में भी कल यानी 29 जनवरी को बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि उधमसिंह नगर में घने कोहरे का अलर्ट है। हालांकि, रविवार यानी 1 फरवरी को फिर से भारी बारिश की संभावना है। वहीं, कल नैनीताल में अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
 

हिमाचल में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग शिमला के मुताबिक  29 जनवरी के मौसम की बात करें तो यहां शीतलहर का अलर्ट है। जिन जिलों में शीतलहर की चेतावनी है उनमें कांगड़ा, हमीरपुर,उना, शिमला और सोलन है। Kal Ka MOusam 

जम्मू-कश्मीर में कल मौसम कैसा रहेगा

जम्मू-कश्मीर में फिलहाल 30 जनवरी तक तो मौसम साफ रहेगा लेकिन 31 जनवरी की शाम से मौसम एक बार फिर से बदल सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक 1 फरवरी को यहां भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक कल यानी 29 जनवरी को राजस्थान के कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहेगा। लेकिन 31 जनवरी और 1 फरवरी को यहां बारिश की संभावना बनी हुई है। 

मध्य प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश में कल यानी गुरुवार को मौसम साफ रहेगा और अच्छी धूप खिलेगी। कल भोपाल में अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहेगा।Kal Ka MOusam