Kal Ka Mousam 24 january 2026: हरियाणा राजस्थान से लेकर यूपी बिहार तक कर राज्यों में आज बारिश कि शरुवात हुई है। IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि देश के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड के बीच मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ मैदानी इलाकों में में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के साथ ये बारिश ठंढ बढ़ाने जा रही है. आने वाले दिनों में उत्तर भारत में बैक टू बैक नए पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहे है जिसके बाद बारिश कि गति और तेज होने। चलिए जानते है हरियाणा राजस्थान समेत देशभर में कल 24 जनवरी को कैसा रहेगा मौसम

राजस्थान में बारिश की संभावना
एक नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से राजस्थान के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना है. आज भी बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र व जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. वेस्टर्न डिस्टरबेंस 27-28 जनवरी को प्रदेश के उत्तरी व पश्चिमी भागों में सक्रिय होने की संभावना है.
दिल्ली में हो सकती है बारिश
दिल्ली में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है. इस दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं. आने वाले कई दिनों तक मौसम में बदलाव नजर आएगा अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
झारखंड में 26 से बदलेगा मौसम
झारखंड में तापमान थोड़ा बढ़ा है, लेकिन ठंड का असर अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार अगले दो दिनों में रात के तापमान में करीब दो डिग्री तक गिरावट हो सकती है. इसके बाद तापमान फिर तीन से चार डिग्री तक बढ़ने की संभावना है. 24 और 25 जनवरी को आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे. 26 जनवरी की सुबह कुछ इलाकों में कोहरा रहेगा, जबकि दिन में मौसम साफ और सूखा रहेगा. विभाग ने बताया कि 26 जनवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसका असर दो दिन बाद झारखंड में भी देखने को मिल सकता है.
बिहार में मौसम रहेगा शुष्क
IMD के ताजा अपडेट के अनुसार बता दे कि 28 जनवरी तक राज्य में मौसम सूखा रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फिलहाल लोगों को ठंड, कोहरे और बारिश से राहत मिली हुई है.
कश्मीर में बर्फबारी की संभावना
कश्मीर में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. मौसम विभाग ने यह संभावना जताई है कि श्रीनगर सहित घाटी के मैदानों में हल्की से मध्यम बर्फबारी 24और 27 जनवरी को देखने को मिल सकती है.
कश्मीर घाटी, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है.
हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बिजली कड़कने और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.
25 और 26 जनवरी को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में, 26 जनवरी को केरल और माहे में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आने की संभावना है.
