चुरूताजा खबर

भाजपा की सदस्यता अभियान की जिला समीक्षा बैठक हुई आयोजित

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा के राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान की समीक्षा जिला बैठक रविवार को रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के कार्यालय में आयोजित हुई | कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,भारत माता एवम डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा के आगे दीपप्रज्व्वलन एवम पुष्प अर्पित करके किया | सदस्यता अभियान की चुरू जिला समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश तिवारी ने कहा कि हर बूथ पर भाजपा के 200 नये सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है | इससे पूरा करने के लिए सभी भाजपा कार्यकर्त्ता जोश एवम उत्साह के साथ जुट जायें | तिवारी ने जिले की 6 विधानसभाओं की अब तक की सदस्यता अभियान रिपोर्ट ली |भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से पूर्ण मनोयोग से सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया | शर्मा ने सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक में अब तक जिले भर में की गई सदस्यता की रिपोर्ट पेश की |चुरू विधायक हरलाल सारण ने कहा कि सदस्यता अभियान का एक चरण अब पूरा होने वाला है | अगले चरण में सभी कार्यकर्त्ता सदस्यता अभियान को परवान चढाने के लिए दिन रात एक कर दें | तभी सदस्यता अभियान सफलता पूर्ण संपन्न हो पायेगा |

विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष एवं जिला संगठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी एवम सर्वव्यापी होना चाहिए | कोई बूथ ऐसा नही बचे, जहाँ भाजपा सदस्य ना बन पायें | सुथार ने कहा कि अन्तिम पंक्ति के व्यक्ति को सदस्यता अभियान के द्वारा भाजपा से जोड़ें | रतनगढ़ के पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा भाजपा के सदस्यता अभियान के द्वारा आमजन उत्साह के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है | हर कोई भाजपा के 2047 के विक्सित भारत अभियान को सफल बनाने के लिए भाजपा के साथ आ रहा है |कार्यक्रम को जिला प्रमुख वन्दना आर्य,पूर्व मंत्री खेमाराम मेघवाल,सुमित्रा पूनिया,राकेश जांगिड,सदस्यता अभियान के संभाग प्रभारी दशरथ सिंह शेखावत,ओम सारस्वत,फतेहचंद सोती,बजरंग गुर्जर,अर्जुन सिंह फ्रांसा आदि ने भी सम्बोधित किया |कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री एवम सदस्यता अभियान के जिला संयोजक अभिषेक चोटिया ने किया | इस दौरान दर्जनों की संख्या में भाजपा एवम अन्य मोर्चों के जिला पदाधिकारी एवम सदस्यता अभियान से जुड़े प्रमुख कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button