चुरूताजा खबर

महर्षि बने भाजपा के सक्रिय सदस्य

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र व्यापी सक्रिय सदस्यता अभियान के अंतर्गत रविवार को भारतीय जनता पार्टी रतनगढ़न शहर मण्डल द्वारा पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाया गया।इस दौरान पूर्व विधायक महर्षि ने कहा कि अभी प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनने के दोनों पोर्टल शुरू है इसलिए भाजपा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक प्राथमिक सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनना चाहिए ।शहर मण्डल सयोंजक महेश सैनी ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अब तक सदस्यता से वंचित कार्यकर्ताओं को सदस्य बनाना चाहिए अभी भी शहर के 44 बूथों में बहुत कार्यकर्ता सदस्यता से वंचित है ।इस अवसर पर विधानसभा सयोंजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, सुभाष भूण, विकाश सारस्वत, निरंजन रूंथला, हनीफ खत्री, शम्भू दयाल लाटा, सलीम खान, सुरेंद्र सिंह, प्रदीप सैनी, मुकेश प्रजापत, सुनील शर्मा, गिरधारी प्रजापत, साबिर गौरी, मनीष महर्षि सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button