
चूरू महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित हुई सांस्कृतिक संध्या, 04 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता पदमश्री रिकी केज, जिक्र द बैंड के गानों पर झूमे चूरू वासी, पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि सहित अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने की शिरकत
चूरू, जिला मुख्यालय पर चल रहे चूरू महोत्सव के दूसरे दिन रविवार को सांस्कृतिक संध्या में चूरू से जुड़ाव रखने वाले 04 बार के ग्रैमी अवार्ड विजेता पदमश्री रिकी केज व जिक्र द बैंड के गानों ने चूरू वासियों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, पूर्व मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवां, विधायक हरलाल सहारण, जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा, पूर्व विधायक अभिनेष महर्षि, जिला उप प्रमुख महेन्द्र न्यौल, छापर नगरपालिका अध्यक्ष श्रवण माली, एडीएम अर्पिता सोनी, सीईओ श्वेता कोचर, वासुदेव चावला, बसंत शर्मा, पूर्व सभापति विजय शर्मा आदि सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व नागरिकों ने शिरकत की।
इस मौके पर संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि चूरू की संस्कृति को सम्पूर्ण विश्व में अलग महत्व व स्थान मिलता है। जिला प्रशासन द्वारा चूरू की संस्कृति को जीने, समझने और भावी पीढ़ी को संचरित करने की दिशा में चूरू महोत्सव का आयोजन सराहनीय है।
उन्होंने कहा कि चूरू से जुड़े कलाकार सम्पूर्ण विश्व में अपने हुनर का जलवा बिखेर रहे हैं। इसलिए हम अपनी प्रतिभाओं को समझें और समुचित अवसरों के साथ उनको प्रोत्साहित करें।
इस मौके पर अतिथियों ने प्रवासी चूरूवासियों का उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रवासी सम्मान- गौरवश्री अवार्ड से सम्मान किया।
पदमश्री रिकी केज व जिक्र दे बैंड की टीम ने देश के विभिन्न हिस्सों से जुड़े गीतों की प्रस्तुति दी, जिस पर उपस्थित सभी अतिथि व नागरिक झूम उठे। रिकी केज ने राष्ट्रगान, प्रकृति संरक्षण, किसान व जनजाति वर्ग से जुड़े गानों से मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर एएसपी कृष्णा सामरिया, चूरू एसडीएम बिजेन्द्र सिंह, अभिषेक चोटिया, दीनदयाल सैनी, विमला गढ़वाल सुरेश सारस्वत, श्रीराम पीपलवा, चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी व नागरिक मौजूद रहे।