चुरूताजा खबरराजनीति

ट्विटर पर लिखा – ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार’

चूरू, [सुभाष प्रजापत ] भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने दो बार सांसद रहे राहुल कस्वां की इस बार टिकट काट दी है। इसके चलते कस्वां समर्थक निराश नजर आ रहे हैं। इस बार भाजपा हाईकमान ने पदम श्री और अंतरराष्ट्रीय पैरा ओलिंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझड़िया पर अपना विश्वास जताया है। वहीं, सांसद राहुल कस्वां ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट कर समर्थकों को कुछ दिन संयम रखने और फिर उनके बीच आने की बात कही है।सांसद कस्वां ने ट्विट लिखा है कि- ‘राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार। लेकर विश्वास पाकर आपका साथ, देकर हर संकट को मात, ध्येय मार्ग पर बढ़ते जाएंगे, उत्थानों के शिखर चढ़ते जाएंगे। आप सभी संयम रखें, आगामी कुछ दिनों बाद आपके बीच उपस्थित रहूंगा, जिसकी सूचना आपको दे दी जाएगी’। वहीं लोकसभा की जनता के मन में अभी भी यह संशय बना हुआ है की सांसद राहुल कस्वां का आगामी कदम क्या होगा।अगर दो बार लोकसभा सांसद रहे राहुल कस्वां का क्षेत्र में कार्य देखा जाए तो वह काफी अच्छा रहा है। जनता के साथ भी उनका अच्छा खास जुड़ाव रहा है। लोकसभा चुनाव 2019 में उनको 7 लाख 92 हजार 999 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के रफीक मंडेलिया को 4 लाख 58 हजार 597 वोट मिले थे। 2019 चुनाव में कस्वां ने 3 लाख 34 हजार 402 भारी मतों से विजय हुए थे। वहीं, 2014 के लोकसभा चुनाव में कस्वां को 5 लाख 95 हजार 756 वोट मिले। वहीं, बसपा के उम्मीदवार अभिनेष महर्षि को 3 लाख एक हजार 17 वोट मिले।कांग्रेस के प्रताप सिंह को एक लाख 76 हजार 912 वोट मिले। उस चुनाव में कस्वां ने 2 लाख 94 हजार 739 वोटो से विजय हासिल की। दो लोकसभा चुनाव में भारी मतों से विजय होने के बाद भी भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने उनकी टिकट काटी है इसके पीछे क्या संशय रहा है। इसके बारे में तो कुछ नहीं कह सकते। सिर्फ नेतृत्व के इस बदलाव को चूरू लोकसभा की जनता किस तरह से लेगी। यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

Related Articles

Back to top button