इंदौर मंडी में पिछले कुछ हफ्तों में तेजी के रूझान देखने के बाद पिछले दो दिनों में सोयाबीन के भाव में गिरावट आई है। इसका मुख्य कारण ऊंचे स्तरों पर खरीदीदारों की दिलचस्पी कमजोर रही और वैश्विक खाद्य तेल बाजार में दबाव का असर बाजार के सेंटिमेंट पर पड़ा।
बाजार सूत्रों का कहना है कि क्रशर की ओर से सुस्त मांग और वैश्विक बाजार में उतार-चढ़ाव भरे संकेतों के बीच सतर्क खरीदारी की वजह से निकट भविष्य में सोयाबीन की कीमतें और गिर सकती है।
देश की मंडियों में कुल 1.70 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.15 लाख, महाराष्ट्र में 40 हजार, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन आई।
तेल-तिलहन की थोक कीमतें
लूज तेल (प्रति वस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1620 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1490 से 1495. इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1440 से 1445, मुंबई सोया रिफाइंड 1510, मुंबई पाम तेल 1500, इंदौर पाम 1570, राजकोट तेलिया 2550, गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1580 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 8000 से 8300, रायडा 6800 से 7200, सोयाबीन 7200 से 7400 रुपए क्विंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 62000 रुपए टन।
प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका नीमच 7350, एवी एग्रो उज्जैन 7275, पतंजलि मांगलिया 7400, प्रेस्टीज देवास 7500, मित्तल
देवास 7351 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव – इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।





