Hindi News / Agriculture News (कृषि समाचार) / Moong ka Bhav : मूंग के दामों में आई भारी गिरावट, समर्थन मूल्य से 1700 रुपये क्विंटल नीचे बिक रही

,

Moong ka Bhav : मूंग के दामों में आई भारी गिरावट, समर्थन मूल्य से 1700 रुपये क्विंटल नीचे बिक रही

Moong ka Bhav मूंग के दामों में आई भारी गिरावट, समर्थन मूल्य से 1700 रुपये क्विंटल नीचे बिक रही

गर्मी की मूंग की बाजार में बंपर आवक होने से भाव समर्थन मूल्य से काफी नीचे चले गए है। ऐसे में मूंग उपादक किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। आपको बता दे कि सरकार द्वारा मूंग का समर्थन मूल्य 8780 रुपए निर्धारित किया गया है, लेकिन अब मूंग की कीमत इससे काफी नीचे गिरकर 7000 रुपये तक पहुंच गया है।

ऐसे में किसानों को प्रति क्विंटल 1700 रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मध्यप्रदेश में गर्मी का मूंग की आवक 60 हजार बोरी से अधिक हो रही है, जो आगे जाकर लाख बोरी को पार कर जाएंगी।

इंदौर मंडी में 4000 बोरी गर्मी का मूंग आया। व्यापारियों का कहना है कि मूंग का भाव घटने का मुख्य कारण सरकारी नीतियों का है ना की आवक बढ़ना। सरकार कम भाव पर मूंग की बिकवाली कर रही है। किसानों को उम्मीद है कि सरकारी खरीदी शुरू होने पर दाम संभल सकते हैं, इसलिए कई जगह किसान फिलहाल माल रोककर भी बैठे हैं।

यदि खरीदी जल्द शुरू होती है तो बाजार में तेजी आ सकती है। बारिश और नई फसल की स्थिति भी आगे के भाव तय करेंगी। मंडी में मूंग के साथ उड़द और तुवर के भाव में भी कमी आई हैं। चने के भाव में मजबूती बनी रही।

दाल-दलहन की थोक कीमतें

दलहनः वना कांटा 6100 से 6200, विशाल 6050 से 6100 काबुली डॉलर 7500 से 8700, रशियन 5800 से 6000, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 6100 से 6200. तुबर नई महाराष्ट्र सफेद 7500 से 7600, महाराष्ट्र लाल 7800 से 8000, कर्नाटक 8100 से 8200,

निमाड़ी 6400 से 7400, मूंग बेस्ट गर्मी का 7200 से 7400, बोल्ड 8000 से 8100, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8200 से 8600, उड़द गर्मी का 7800 से 8100, हल्का 4000 से 6000 रुपए फ्रिन्टल।

बालें: चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7900 से 8100, मसूर दाल बोल्ड 8000 से 8100, तुवर वाल सवा नंबर 7700 से 7900, फूल 8900 से 9100, बेस्ट तुवर दाल 10300 से 11400, ब्रांडेड तुवर दाल 12700, मूंग दाल 10000 से 10100, मूंग मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100. उड़द दाल मीडियम 9800 से 10000, बोल्ड 10300 से 10500, उड़द मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए।

काबली चना कंटेनर भाव

काबली चना (42-44) 9900, (44-46) 9600, (58-60) 7400, (60-62) 7200 रुपए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur