
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों
झुंझुनू, फोटोयुक्त मतदान सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से जुड़े अधिकारियों, कर्मचारियों यथा जिला निर्वाचन अधिकारियों (कलक्टर), उप जिला निर्वाचन अधिकारियों (अति. जिला कलक्टर), निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (उपखण्ड अधिकारी, सहायक कलक्टर ),सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (तहसीलदार, नायब तहसीलदार) एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान नियुक्त किये जाने वाले बूथ लेवल अधिकारियों, पदाभिहित अधिकारियों, सुपरवाईजरों के पद पर सामान्यतया फील्ड स्तर पर कार्यरत विभिन्न स्तर पर कार्यरत विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों के स्थानान्तरणों पर 09 नवम्बर 2022 से 05 जनवरी 2023 तक प्रतिबन्ध लगाया जाता हैं। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम अवधि में अति आवश्यक मामलों में आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी की पूर्व अनुमति से ही उक्त अधिकारियों, कर्मचारियों के स्थानान्तरण,पदस्थापन के आदेश जारी किये जा सकेंगे।