झुंझुनूताजा खबर

भा ज पा की वर्चुअल रैली सम्पन

जिलेभर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल

झुंझुनू, देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम की कड़ी में उनके कृतित्व और व्यक्तित्व पर आयोजित प्रदेशव्यापी रैली वर्चुअल माध्यम से सम्पन्न हुई जिसमें मान नगर स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांबू, प्यारे लाल ढूकिया, जिला मंत्री संजय मोरवाल, शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, महेंद्र सोनी सहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने वर्चुअल माध्यम से भाग लिया। रैली को सम्बोधित करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल विशम्बर सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देश और दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। यह उनके नेतृत्व और विराट व्यक्तित्व का ही परिणाम है कि आज दुनिया के शक्तिशाली देश भी भारत के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री मोदी के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्रीय संत स्वामी सोमगिरि ने कहा कि राजनीति में उनके द्वारा स्थापित मानवीय मूल्यों को देश सदियों तक याद रखेगा। रैली की शुरुआत में प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने अतिथियों का स्वागत किया। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने मोदी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। रैली का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच ने किया।

Related Articles

Back to top button