अजब गजबझुंझुनूताजा खबर

भाविका सैनी ने गुल्लक के रूपए किये सहायतार्थ भेंट

3680 रूपए कोरोना वायरस (कोविड-19) सहयोग हेतु

झुंझुनू, महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच बगङ के संरक्षक महेन्द्र शास्त्री की भतीजी भाविका सैनी ने गुल्लक में संग्रहित 3680 रूपए कोरोना वायरस (कोविड-19) सहयोग हेतु अपने बङे पापा महेन्द्र शास्त्री को भेंट किए हैं। महेन्द्र शास्त्री ने जानकारी देते हुए बताया कि भाविका ने दूरदर्शन पर समाचार देखकर स्वप्रेरित होकर अपनी गुल्लक में जमा राशि कोरोना वायरस बढते संक्रमण में ज़रूरतमंदों की सहायता के लिए इस राशि का बटवारा अलग-अलग प्रकार से विभाजित कर देने की बात कही है। भाविका की भावना के अनुसार 1100 रूपए महात्मा ज्योतिबा फुले विचार मंच के तत्वावधान मुख्यमंत्री सहायता कोष में,1100 रूपए गौ संरक्षण के लिए गऊ रक्षा दल बगङ को,1100 रूपए के दो भोजन किट झौपङी में जीवन यापन करने वाले निर्धन परिवारों के लिए, 380 रूपए पक्षियों के लिए दाना अपने घर में अपने हाथ से स्वयं डालने की बात कही है। ज्ञात रहे भाविका के पिता अमित सैनी फोरेस्टर है तथा मम्मी अनिता सैनी निजी विद्यालय में अध्यापिका हैं। भाविका सैनी ने अपने संदेश में कहा है कि बिना किसी हिचकिचाहट के राज्य में और राष्ट्रीय स्तर पर राहत कार्यों में पैसे का योगदान करना चाहिए। जो भी हमारे आस पङौस में निर्धन परिवार है उनके लिए भोजन उपलब्ध कराना हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है। भाविका के मम्मी पापा ने कहा है कि राशि छोटी हो सकती है लेकिन बेटी इरादा बङा और नेक है। आज बङो की तुलना में बच्चे भी सहयोग में पीछे नहीं हैं। बेटी की इस अभूतपूर्व सोच के लिए बङे पापा रंगलाल सिंह,महेन्द्र शास्त्री,राकेश सैनी बङी मम्मी रजवण, सुनीता शास्त्री,संतोष सैनी ने बधाई और शुभकामनाएं दी है। बहिन प्रीति,भाई अंकुर,मयंक,अंशुल,दिव्यांश ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Related Articles

Back to top button