
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया नेकिया प्रेस वार्ता को सम्बोधित
झुंझुनू, आज जिला मुख्यालय पर मान नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए बताया कि प्रदेश में बढ़ाई गई बिजली की दरों से जनता को बड़ा झटका लगा है। इसके लिए हम कल से सदन में आवाज उठाएंगे तथा 12 फरवरी से पार्टी उपखंड स्तर पर उपखंड अधिकारी को बढ़ी हुई दरें वापस लेने के की मांग को लेकर ज्ञापन देंगी। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को एक वर्ष हो गया है। आम रूप से सरकारों में सत्ता विरोधी माहौल तीन से पांच वर्ष में बनता है लेकिन यह एकमात्र ऐसी सरकार है जिसके प्रति लोगों में भारी आक्रोश है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकार दो धड़ो में बटी हुई है जिसमें एक में मुख्यमंत्री हैं तो दूसरे में उप मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने कहा कि यह खंडित जनादेश की सरकार आई इन्होंने जुगाड़ करके बहुमत तो जुटा लिया लेकिन जनता की उम्मीदों पर यह सरकार खरी नहीं उतरी है। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि 1 वर्ष में एक लाख 76 हजार मामले दर्ज किए गए हैं जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। इसके अलावा उन्होंने सी ए ए पर बोलते हुए कहा कि सरकार अल्पसंख्यकों को डरा कर भ्रम पैदा कर रही है। जबकि विधानसभा अध्यक्ष सी पी जोशी भी कह चुके है कि सरकार केंद्र के कानून को लागू करने से मना नहीं कर सकती।