
कलेक्ट्रेट के समक्ष
झुंझुनू, कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू पर अशोभनीय टिप्पणी करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट के समक्ष पुतला फूंक कर विरोध जताया। विरोध प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष मावंडिया ने कहा कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन राष्ट्रपति के खिलाफ इस प्रकार की भद्दी टिप्पणी करना देश के संविधान का अपमान है। कांग्रेसी नेता देश के संस्कार व कानून को भूल चुके हैं। संसद भवन परिसर में कांग्रेसी नेता अधीर रंजन द्वारा राष्ट्रपति जैसे गरिमामय पद पर आसीन द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपत्नी कहना देश का और देश के संविधान का अपमान है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में मेजर घनश्याम सिंह, कुबेर सिंह शेखावत अतुल खीचड़, जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा, जिला मंत्री मंजू सैनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जय सिंह माठ, नगर महामंत्री रवि लांबा, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, नगर मंत्री ललित जोशी, जगदीश गोस्वामी, युवा मोर्चा के विजेंद्र , सौरभ सोनी, शब्द प्रकाश बियाण , विजय सोती सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।