चुरूताजा खबर

बिजली पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था को लेकर राज्य की भाजपा सरकार गंभीर – सैनी

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] प्रदेश की भाजपा सरकार भीषण गर्मी के दौर में बिजली, पानी एवम चिकित्सा व्यवस्था को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही है | राज्य के मुख्यमंत्री ने बिजली,पानी एवम चिकित्सा व्यवस्था को सर्व सुलभ करने को लेकर सम्बंधित अधिकारीयों को निर्देशित किया है | इसके तहत राज्य सरकार के मुख्य शासन सचिव भाष्कर ए. सावंत एवम चुरू जिला कलक्टर पुष्पा सत्यानी रतनगढ़ क्षेत्र के दौरे पर रहे | इस दौरान पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के निर्देशानुसार मुख्य शासन सचिव के साथ भाजपा शहर मण्डल के पदाधिकारीओं ने राजकीय जिला अस्पताल के वार्डों व दवा वितरण केन्द्रों का निरीक्षण किया | भाजपा शहर मण्डल के संयोजक महेश सैनी एवम रतनगढ़ विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा ने मुख्य शासन सचिव को जिला अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति व जिला अस्पताल में आवश्यक संशाधन उपलब्ध करवाने के विषय में चर्चा की | जिस पर शासन सचिव ने आगामी दिनों में त्वरित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया | इसके पश्चात् स्थानीय पंचायत समिति में मुख्य शासन सचिव ने क्षेत्र के विभिन्न विभागों के अधिकारीयों की मीटिंग लेकर व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए आवशयक दिशा निर्देश दिए | भाजपा शहर मण्डल के कार्यकर्ताओं ने मुख्य शासन सचिव को गुलदस्ता देकर आत्मीय सम्मान किया | इसी क्रम में शहर की श्रीकृष्ण गौशाला का निरीक्षण भी किया गया | वहां की व्यवस्थाओं को देखकर सचिव ने गौशाला प्रबंधन की प्रसंशा की | क्षेत्र के गांव बीनादेसर में पानी की समस्या एवम लछडसर में पानी बिजली एवम चिकित्सा व्यवस्था को लेकर अधिकारीयों को आवश्यक देशा निर्देश भी दिए | भाजपा शहर मण्डल संयोजक महेश सैनी ने बताया कि राज्य सरकार भीषण गर्मी में आमजन को सभी सुविधाएँ सर्व सुलभ करने के उद्देश्य से अधिकारीयों को मोनिटरिंग करने के लिए जिला स्तर पर भेज रही है | सैनी ने कहा कि सरकार की संवेदनशीलता के कारण क्षेत्र में आने वाले दिनों में पानी,बिजली एवम चिकित्सा के क्षेत्र में आवश्यक सुधार होने वाले है | मुख्य शासन सचिव के दौरे से जिला अस्पताल में आने वाले दिनों में काफी सुधार होने वाला है इस अवसर पर भाजपा नेता स्वरूप सिंह सेहला,निरंजन रुन्थला,प्रदीप भरतीया,रामकिशन गौरिसरिया,ओम महर्षि,किसन सैनी,भीवराज प्रजापत,साबीर गौरी,शिवम् सैनी,उमाशंकर शर्मा सहित दजनों भाजपा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button