चुरूताजा खबर

भाजपा की बैठक,मोर्चों के नवनियुक्त अध्यक्षों का हुआ सम्मान

समर्पण निधि अभियान को लेकर

रतनगढ़, [सुभाष प्रजपत] भाजपा के समर्पण निधि अभियान की बैठक भाजपा के चुरू जिला संघठन प्रभारी रामगोपाल सुथार एवम क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि के सानिध्य में विधायक कार्यालय ने सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारम्भ अतिथियों द्वारा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवम भारत माता की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ।कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा चुरू जिला संघठन प्रभारी रामगोपाल सुथार ने कहा कि बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की 21 सदस्य की टीम बनाकर बूथ को सशक्त बनाना है और पार्टी द्वारा चलाया जा रहा समर्पण निधि अभियान में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारीयों और जनप्रतिनिधियों को निष्ठा व समर्पण के साथ आगे आकर स्वैच्छिक धन का समर्पण करना चाहिए। भाजपा पार्टी में विश्वास रखने वाले प्रत्येक कार्यकर्त्ता को अभियान को सफल बनाने के लिए संकल्पित होकर बढ़-चढ़ के अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। समर्पण निधि अभियान के बीकानेर संभाग संयोजक क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने कहा कि समर्पण निधि अभियान को सफल बनाने के लिए रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र के आठों भाजपा मंडलों पर सुनियोजित योजना के साथ सभी की भागीदारी सुनिश्चित करवाई जाएँ। इसके साथ ही बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का समर्पण करवाने के लिए टीम बनाकर अभियान को गति प्रदान करनी है। इसको लेकर मण्डल स्तर पर जहाँ भी प्रवास एवम व्यक्तिगत संपर्क की आवश्यकता महसूस हो तो पार्टी के जिला संघटन प्रभारी से संपर्क किया जा सकता है। महर्षि ने अभियान के शत-प्रतिशत सफलता के लिए कार्यकर्ताओं से जिम्मेदारी के भाव के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस दौरान समर्पण निधी में भाजपा के गोरीसर,पड़िहारा,आबसर,चाडवास,छापर मण्डल ने 2-2 लाख रुपये की राशी एवम राजलदेसर मण्डल ने 5 लाख रुपये की राशी देने के आह्वान के साथ अभियान का शुभारम्भ किया। बैठक का संचालन भाजपा गोरीसर मण्डल महामंत्री सुशील इन्दौरिया ने किया। वहीँ दूसरी और भाजपा पार्टी में नवनियुक्त युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,किसान मोर्चा,ओबीसी मोर्चा के अध्यक्षों का भाजपा के चुरू जिला संघठन प्रभारी रामगोपाल सुथार एवम क्षेत्रीय विधायक अभिनेश महर्षि ने दुपट्टा एवम माला पहनाकर स्वागत एवम अभिनन्दन किया। सभी मोर्चो के अध्यक्षों ने भाजपा पार्टी के कार्य को निष्ठा एवम पूर्ण मनोयोग के साथ करने का विश्वास दिलवाया। इस अवसर पर भाजपा नेता अर्जुन सिंह फ्रांसा,संतोष तालनिया,जगजीत सिंह,पवन बोथरा,जयराम जांगिड़,स्वरूप सिंह सेहला,भवानी सिंह रणधीसर,राजकुमार सिहाग,विक्रम सिंह,गिरधारी काँटीवाल,गोपाल मारू,हिम्मत सिंह मालासी,महिला मोर्चा की कौशल्या सैनी,कुसुम शर्मा मदन दाधीच सहित दर्जनों नवनियुक्त मोर्चो के अध्यक्ष एवम कार्यकर्त्ता उपस्थित थे |

Related Articles

Back to top button