चुरूताजा खबरराजनीति

भाजपा पर्यवेक्षक ने राजलदेसर भाजपा कार्यकर्ताओं से किया संपर्क

राजलदेसर, [शिवभगवान सोनी] भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रवास योजना के अंतर्गत उत्तराखंड से रतनगढ़ आए विधायक मोहनसिंह महरा ने राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर मण्डल अध्यक्षो कार्यकर्ताओ व आमजन के द्वारा विधायक दावेदारों व पार्टी की स्थिति का फीडबैक लिया जा रहा है। इसी क्रम में रतनगढ़ विधानसभा क्षेत्र में राजलदेसर कस्बे में श्रीराम विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक मोहनसिंह महरा व विस्तारक संजय अठवाल का माला, दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत किया। मंडल महामंत्री मदन दाधीच के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उमाशंकर दाधीच, भुवनेश्वर शर्मा, मनोज पारीक, अभय सोनी, अजित सुथार, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक अभिनेष महर्षि, भाजपा जिला उपाध्यक्ष भंवरलाल सामोता, महामंत्री श्रवण ढिंढारिया, मण्डल अध्यक्ष पवन बोथरा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button