Hindi News / व्यवसाय / Daal Bhav : आपूर्ति घटने से चने में तेजी, तुवर के दाम में सुधार की उम्मीद

Daal Bhav : आपूर्ति घटने से चने में तेजी, तुवर के दाम में सुधार की उम्मीद

Daal Bhav आपूर्ति घटने से चने में तेजी, तुवर के दाम में सुधार की उम्मीद

इंदौर मंडी में चने के भाव में तेजी दर्ज की जा रही है। व्यापारियों का कहना है कि निकट भविष्य में चना का भाव या तो एक निश्चित सीमा में स्थिर या कुछ मजबूत रह सकता है जबकि तुवर की कीमतों में कुछ सुधार आने की उम्मीद है।

दूसरी ओर उड़द के दाम में थोड़ी नरमी आने की संभावना है। घरेलू प्रभाग में चना की आपूर्ति कम हो रही है और विदेशों से इसके आयात की स्थिति भी कुछ हद तक जटिल रहने की संभावना है। इससे कीमतों को कुछ समर्थन मिल सकता है। चना की सरकारी खरीद भी जारी है जिससे कीमतों को अच्छा समर्थन मिलने की उम्मीद है।

व्यापारियों-निर्यातकों की अच्छी लिवाली होने तथा आपूर्ति की स्थिति जटिल रहने से हाल के सप्ताहों के दौरान ऑस्ट्रेलिया में देसी चना का भाव कुछ तेज हुआ है। दक्षिणी क्वींसलैंड एवं उत्तरी न्यू साउथ वेल्स प्रान्त में वर्षा तथा खेतों की मिटटी में नमी की कमी के कारण बड़े पैमाने पर चना की बिजाई संभव नहीं हो रही है। बिजाई में देर होने पर चना का रकबा घट सकता है।

मुंबई पोट पर आयातित चना ऑस्ट्रेलिया तंजानिया 5825, 6100, तुवर लेमन 7900 व उड़द एफएक्यू 8000 रुपए।

दलहनः चना कांटा 6250, विशाल 6100 से 6150, काबुली डॉलर 7500 से 8700, रशियन 5800 से 6000, बिटकी 5200 से 5300, मसूर 6100 से 6200, तुवर नई महाराष्ट्र सफेद 7600 से 7700, महाराष्ट्र लाल 7900 से 8100,

कर्नाटक 8200 से 8300, निमाड़ी 6400 से 7500, मूंग बेस्ट गर्मी का 7600 से 7700, बोल्ड 8100 से 8300, मोगर 5500 से 6500, उड़द बोल्ड 8400 से 8700, उड़द गर्मी का 7800 से 8200, हल्का 4000 से 6000 रुपए क्विंटल।

दालेंः चना दाल 7400 से 7500, मीडियम 7600 से 7700, बोल्ड 7900 से 8100, मसूर दाल 8000 से 8100, तुवर दाल सवा नंबर 7800 से 8000, फूल 9000 से 9200, बेस्ट तुबर दाल 10400 से 11500, ब्रांडेड तुवर दाल 12800,

मूंग दाल बोल्ड 10000 से 10100, मूंग मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100, उड़द दाल 10300 से 10500, उड़द मोगर 10500 से 10700, बोल्ड 10900 से 11100 रुपए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur