Hindi News / व्यवसाय / Soybean Bhav : सोयाबीन एवं मूंगफली के दामों में उछला, एमएसपी से ऊपर पहुंचे रेट

Soybean Bhav : सोयाबीन एवं मूंगफली के दामों में उछला, एमएसपी से ऊपर पहुंचे रेट

Soybean rate, soybean latest price, market price, soybean rate today, Indore market, Indore market price,

देश की मंडियों में कुल 1.75 लाख बोरी सोयाबीन की आवक हुई। मध्यप्रदेश में 1.10 लाख, महाराष्ट्र में 50 हजार, राजस्थान में 7 हजार व अन्य राज्यों में 8 हजार बोरी सोयाबीन आई।

स्वदेशी वनस्पति तेल उद्योग एवं व्यापार क्षेत्र के एक अग्रणी संगठन, सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोएसिशन ऑफ इंडिया (सी) का कहना है कि नेपाल से शुल्क मुक्त खाद्य तेल का भारी आयात होने से वित्त वर्ष 2024-25 के मुकाबले 2025-26 के दौरान भारत में खाद्य तेलों का कुल आयात 3 प्रतिशत बढ़ गया।

सी के आंकड़ों से पता चलता है कि वित्त वर्ष 2025-26 की पूरी अवधि (अप्रैल-मार्च) के दौरान भारत में खाद्य तेलों का आयात बढ़कर 166.51 लाख टन पर पहुंच गया जबकि 2024-25 में यह 161.82 लाख टन तक ही पहुंचा था।

उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में विभिन्न खाद्य तेलों का भाव ऊंचा चल रहा है। सामुद्रिक परिवहन (शिपमेंट) के लिए किराया भाड़ा एवं बीमा चार्ज में काफी बढ़ोत्तरी हो गई है और डॉलर के मुकाबले रुपए का मूल्य घटकर अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया है। इससे भारत में खाद्य तेलों का आयात महंगा बैठ रहा है जिससे स्वदेशी खाद्य तेल का दाम भी ऊंचा हो गया है।

इससे तेल मिलर्स प्रोसेसर्स को किसानों से ऊंचे दाम पर तिलहन खरीदने में कोई हिचक या परेशानी नहीं हो रही है। किसानों को अपने तिलहनों का लाभप्रद मूल्य प्राप्त हो रहा है जिससे इसकी खेती के प्रति उसका उत्साह एवं आकर्षण बढ़ने की उम्मीद है।

सरसों का उत्पादन तो रबी सीजन में होता है मगर सोयाबीन एवं मूंगफली की खेती खरीफ सीजन में होती है। सरसों का भाव लम्बे समय से सरकारी समर्थन मूल्य से ऊंचा चल रहा है जबकि हाल के महीनों में सोयाबीन एवं मूंगफली का दाम भी उछलकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से काफी ऊपर पहुंच गया है।
इंदौर चावल भाव : बासमती (921) 12000 से 13000, तिवार 10500 से 11500, दुबार 9500 से 10000, मिनी दुबार 8050 से 8500 रुपए।

तेल-तिलहन की थोक कीमतें

लूज तेल (प्रति दस किलो) : इंदौर मूंगफली तेल 1620 से 1640, मुंबई मूंगफली तेल 1650, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 1490 से 1495, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 1430 से 1435, मुंबई सोया रिफाइंड 1510, मुंबई पाम तेल 1500, इंदौर पान 1570, राजकोट तेलिया 2550. गुजरात लूज 1600, कपास्या तेल इंदौर 1580 रुपए।
तिलहन: सरसों निमाड़ी (बारीक) 7700 से 8000, रायडा 6800 से 7200, सोयाबीन 7200 से 7650 रुपए प्रिंटल। सोयाबीन डीओसी स्पॉट 64000 रुपए टन।

प्लांटों के सोयाबीन भाव धानुका

नीमच 7410, एवी एग्रो उज्जैन 7425, पतंजलि मांगलिया 7400, प्रेस्टीज देवास 7500. मित्तल देवास 7375 रुपए।
कपास्या खली (60 किलो भरती) बिना टेक्स भाव इंदौर 2525, देवास 2525, उज्जैन 2525, खंडवा 2500, बुरहानपुर 2500, अकोला 3900 रुपए।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur