इंदौर थोक किराना बाजारों में इन दिनों कारोबार सुस्त पड़ा हुआ है। बाजार में ग्राहकी कमजोर रहने से व्यापारियों की बिक्री प्रभावित हो रही है, वहीं बड़ी मात्रा में उधारी फंसने से नकदी संकट भी गहराता जा रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि भीषण गर्मी के कारण लोग जरूरी सामान तक सीमित खरीदारी कर रहे हैं, जिससे सामान्य दिनों की तुलना में बाजार की रौनक फीकी पड़ गई है। किराना व्यापार से जुड़े लोगों का कहना है कि लगातार बढ़ती गर्मी का सीधा असर उपभोक्ता व्यवहार पर दिखाई दे रहा है।
दोपहर के समय बाजार लगभग सूने नजर आते हैं। व्यापारिक संगठनों का मानना है कि यदि आने वाले दिनों में मौसम सामान्य होता है और भुगतान चक्र सुधरता है, तो बाजार में फिर से तेजी लौट सकती है। फिलहाल व्यापारी सीमित स्टॉक और सावधानी के साथ कारोबार करने को मजबूर हैं।
शकर 4280 से 4300, गुड़ भेली 3900 से 4000, कटोरा 4100 से 4200, लड्डू 4600 से 5000, बर्फी 5450 से 5500, ग्लास 4800 से 5300, सिंघाड़ा पुराना 150 से 155, नया 165 से 170, खोपरा गोला कट्टे में 370 व बाक्स में 380 से 415, खोपरा बूरा 2900 से 6000 रुपए।
मसाले कालीमिर्च 745 से 755, मिनिमटर 780 से 800, मटरदाना 825, हल्दी निजामाबाद 180 से 210, हल्दी सांगली 270, जीरा 250 से 260, मीडियम 265 से 275, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 128, मीडियम 140, बेस्ट 250 से 325, एक्सट्रा बेस्ट 340 से 375, बारीक 220 से 270, लौंग चालू 730 से 755,
बेस्ट 770 से 785, दालचीनी 250 से 255, बेस्ट 260 से 270, जायफल 850 से 880, बेस्ट 925, जावत्री 1875 से 1975, बेस्ट 2100 से 2150, बड़ी इलायची 1625 से 1675, बेस्ट 1775 से 1850, पत्थरफूल 235 से 255, बेस्ट 325 से 425, बाद्यान फूल 425 से 475, बेस्ट 525 से 550, शाहजीरा खर 425, ग्रीन 950 से 985, तेजपान 92 से 98,
तरबूज मगज 490 से 520, नागकेसर 925 से 975, सौंठ 320 से 340, खसखस चालू 800 से 950, बेस्ट 1050 से 1250, एक्ट्राबेस्ट 1350, घोली मूसली 1450 से 1475, हरी इलायची 2500 से 2675, मीडियम 2725 से 2950, बेस्ट 3650 से 3800 रुपए।
सूखे मेवे काजू डब्ल्यू 240 नंबर 925 से 975, काजू डब्ल्यू 320 नंबर 850 से 880, काजू एस डब्ल्यू 300-830 से 835, काजू जेएच 820 से 835, टुकड़ी 770 से 795, बादाम इंडिपेंडेट 775 से 785, कैलिफोर्निया 825 से 840, मोटा दाना 870 से 910, टांच 750 से 770, खारक 77 से 88, मीडियम 95 से 125, बेस्ट 175 से 265, किशमिश कंधारी 425 से 475,
बेस्ट 500 से 550, इंडियन 375 से 400, बेस्ट 415 से 425, चारोली 1200 से 1400, बेस्ट 1750 से 1850, मनुक्का 350 से 475, बेस्ट 675 से 775, एक्सट्राबेस्ट 875 से 950, अंजीर 650 से 750, बेस्ट 850 से 1150, एक्सट्राबेस्ट 1250, मखाना 850 से 975, बेस्ट 1150 से 1350, पिस्ता मोटा बेस्ट 3200 रुपए।





