चुरूताजा खबरराजनीति

शर्मा के सीएम की घोषणा पर सरदारशहर में मनाया जश्न

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, मिठाई खिलाकर जमकर की आतिशबाजी

सरदारशहर, [सुभाष प्रजापत ] प्रदेश में भजनलाल शर्मा के नाम मुख्यमंत्री की घोषणा होते ही शहर के गांधी चौक पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने युवा कार्यकर्ता विकास रिणवा के नेतृत्व में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया तथा जमकर आतिशबाजी कर जश्र मनाया। इस अवसर पर भाजपा नेता विकास रिणवा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर, मिठाई खिलाकर तथा एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर विकास रिणवा, प्रधान प्रतिनिधि मधुसूदन राजपुरोहित, रतनगढ़ के पूर्व चेयरमैन लिटटू कल्पना कांत, मंडल अध्यक्ष मदन ओझा, पूलासर मण्डल अध्यक्ष राजेंद्रसिंह छाजूसर, रामवतार जांगिड़, राजकरण सोनी, भंवरलाल गौरसिया आदि ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राजस्थान में आम कार्यकर्ता को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर सभी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमितशाह के निर्णय की सराहना करते हुए कहा की राजस्थान में अब भारतीय जनता पार्टी के सुशासन में आम नागरिक का ख्याल रखा जायेगा। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री सुरेश वर्मा, जिप सदस्य गिरधारीलाल पारीक, भैरोंसिंह राजपुरोहित, पार्षद शोभाकान्त स्वामी, कानसिंह राजपूत, शिवदयाल पारीक, सुरेश भाटी, राकेश जगरवाल, सुनील प्रजापत, विक्रम राजपुरोहित, रजनीकांत सैनी, आशाराम सैनी, निरज माटोलिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button