अपराधझुंझुनूताजा खबर

चिड़ावा के पूर्व पार्षद को जेल, क्या है ये खेल देखिये रिपोर्ट

चेयरमैन पति सुभाष शर्मा ने लगाया घटना को राजनितिक रंग देने का आरोप

कल चिड़ावा के पूर्व पार्षद रविकांत शर्मा को नगर पालिका जेईएन से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। इसके बाद आज सुबह रविकांत शर्मा की गिरफ्तारी के विरोध में कुछ लोगों ने शहर में रैली भी निकाली। रैली के दौरान पूर्व चेयरमैन एवं वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि सुभाष शर्मा के खिलाफ जमकर लोगों ने नारेबाजी की। जब इस मामले में पूर्व चेयरमैन सुभाष शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी को चंद लोग राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं। रविकांत शर्मा अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जिस पर 7-8 मामले पहले से भी चल रहे हैं। साथ ही उन्होंने इस घटना के पीछे आगामी नगर पालिका चुनाव में चेयरमैन बनने का स्वप्न देखने का आरोप भी लगाया। वही हम आपको बता दें कि कल पूर्व पार्षद रवि कांत शर्मा पर जेईएन से मारपीट के आरोप लगे थे उसके बाद में नगर पालिका कर्मचारी धरने पर बैठे थे। रविकांत शर्मा की गिरफ्तारी के बाद समझाश से उन्होंने अपना धरना उठा लिया। बहरहाल नगर पालिका चुनाव दूर है लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसकी गूंज अभी से सुनी जाने लगी है। वही पूर्व पार्षद रविकांत को आज न्यायालय में पेश किया गया जहा से उसे 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Back to top button