ताजा खबरसीकर

सफाई कर्मचारियों का किया सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर

फतेहपुर, [बाबूलाल सैनी] रामगढ़ शेखावाटी में शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर स्वच्छकारो का प्रशस्ति पत्र एवं दुपट्टा उढ़ा कर सम्मान किया गया। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा व ओबीसी मोर्चा व पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज पढियार के सानिध्य में किया गया। इसअवसर पर अध्यक्षता की, पूर्व जिला महामंत्री पंकज शर्मा मुख्य अतिथि रहे। गोवर्धन सिंह ठेकेदार, जगदीश ढंढ, मनोज पढियार व ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष धनसुख कुमावत, युवा मोर्चा महामंत्री ऋषिकेश चोटियां, हरीश जांगिड़ ,ओबीसी मोर्चा महामंत्री घनश्याम सोनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विष्णु चोटिया, जिला किसान मोर्चा मंत्री कृष्ण गोस्वामी, प्रशांत जोशी, सज्जन शर्मा, शुभकरण भार्गव, नरेश ढंढ, शिबू चोटियां, नेमीचंद पवार, सुभाष सैनी, ललित कुमार शर्मा, काशी प्रसाद काछवाल, मुकेश रिणवां, अभिषेक व अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा स्वच्छकारों का सम्मान किया गया।

Related Articles

Back to top button