चुरूताजा खबरराजनीति

कांग्रेस सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है – विधायक

जनआक्रोश यात्रा का रथ यात्रा

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ]राज्य सरकार की नाकामियों को जनता के बीच उजागर करने के उद्देश्य से भाजपा द्वारा निकाली जा रही जनआक्रोश यात्रा का रथ शुक्रवार को तहसील के गांव घुमांदा, खुडेरा छोटा व बड़ा, मोलीसर छोटा, बीका की ढ़ाणी, जांदवा, नेणों की ढ़ाणी, खीचड़ों की ढ़ाणी, बछरारा, टीडियासर व रघुनाथपुरा में पहुंचा। यात्रा में चल रहे भाजपा नेताओं ने ग्रामीणों से जनसंपर्क करके उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान ग्रामीणों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को लिखकर रथ में लगी शिकायत पेटी में डाली। इस मौके पर विधायक अभिनेष महर्षि ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार केवल अपनी कुर्सी बचाने में लगी हुई है। सरकार के मंत्री आपस में लड़ रहे हैं। आमजन की समस्याओं से सरकार को कोई लेना-देना नहीं है। महर्षि ने कहा कि झूठ का षड़यंत्र रचकर सत्ता में आई कांग्रेस ने सभी सरकारी दफ्तरों में लूट मचा रखी है। यात्रा के दौरान विधायक महर्षि ने गांवों में व्याप्त समस्याओं के बारे में जानकारी जुटाकर त्वरित समाधान करने का ग्रामीणों को आश्वासन भी दिया है। बीकानेर संभाग प्रभारी माधोराम चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसानों, महिलाओं एवं दलितों पर अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था छिन्न-भिन्न है तथा दिनदहाड़े गोलियां चलाई जा रही है। प्रदेश की जनता त्रस्त है और सरकार भ्रष्टाचार में मस्त है। जनआक्रोश यात्रा के विधानसभा क्षेत्र के संयोजक अर्जुनसिंह फ्रांसा, हनीफ खत्री ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर पर यात्रा के साथ भाजपा नेता स्वरूपसिंह सेहला, संपत नायक, निरंजन रूंथला, लालचंद प्रजापत, रामकिशन गौरीसरिया, साबुसिंह सेहला, नेमीचंद काषणिया, सुरेंद्र गाडगिल, कन्हैयालाल चौमाल, गिरधारी प्रजापत, सुशील इंदौरिया, नंदलाल सुरोलिया सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

Related Articles

Back to top button