झुंझुनूताजा खबरधर्म कर्म

दीपावली की पूर्व संध्या पर शनि मंदिर में मनाया दीपोत्सव

ओम श्री सर्व कार्य सिद्ध शनि देव मंदिर में

झुंझुनू, मंड्रेला रोड,शनी सिगनापुर कॉलोनी स्थिति ओम श्री सर्व कार्य सिद्ध शनि देव मंदिर में महंत मुरारीलाल रघुवंशी के सानिध्य व भाजपा नेता कमल कांत शर्मा के मुख्य अतिथियों में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। महेंद्र मुरालीलाल रघुवंशी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति दीपावली की पूर्व संध्या में आज रविवार को सायंकाल ग्यारह सौ दीपक प्रज्वलित कर भगवान शनि देव को अर्पित किए गए। इस मौके पर भाजपा नगर उपाध्यक्ष विकास पुरोहित ,नगर मंत्री ललित जोशी, पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला ,जगदीश गोस्वामी, दिलीप सैनी ,राकेश शहल,नंदलाल सैनी, अनिल शर्मा रामस्वरूप मोरवाल विनोद टीबड़ा, ओम प्रकाश पारीक, विजेंद्र सैनी , दीपक नायक, भंवरलाल सैनी ,कपिल भार्गव सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button