अजब गजबझुंझुनूताजा खबरशख्सियत

दिल्ली पुलिस का रिटायर्ड एसआई अब हर ग्राम पंचायत पर लगाना चाहता है तिरंगा

तिरंगे झंडे लगाने से शुरू हुआ सफर बच्चों के लिए खेल स्टेडियम बनाने तक पहुंचा

पूरी जिंदगी की कमाई लगा दी तिरंगे और स्टेडियम बनाने में

अब स्टेडियम के लिए है मदद की दरकार

वही अपनी मिल रही पेंशन से हर ग्राम पंचायत पर बनी सरकारी स्कूल में एक तिरंगा लगाने का है जुनून

दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई जगदीश प्रसाद का अपने तिरंगे झंडे को लेकर पैदा हुआ प्यार अब जुनून बन चूका है। अपनी भावनाओ को व्यक्त करने के लिए घर पर ग्राम जखोड़ा लगाए गए 40 फ़ीट ऊँचे तिरंगे झंडे को लेकर एक राहगीर द्वारा की गई टिप्पणी पर इस दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड एसआई के दिल में ऐसा ज्वार पैदा हुआ कि रिटायर होने के बाद 12 लाख रूपये खर्च करके जखोड़ा में 100 फ़ीट ऊँचा तिरंगा झंडा लगा दिया। सैकंड वर्ल्ड वार में अपनी बहादुरी का लोहा मनवा चुके मख्खन राम के इस बेटे जगदीश ने अपनी जीवन भर की सारी कमाई लोक कल्याण के कार्यो में खर्च कर दी। हुआ यू कि एक बार रिटायर्ड एसआई जगदीश प्रसाद को अपने गांव से सुबह जल्दी चिड़ावा जाना पड़ गया तो रास्ते में सड़क पर दौड़ लगाते नौजवानो को देखा तो इनके मन में स्टेडियम बनाने का ख्याल आया। फिर क्या था इन्होने शाम को सर्विसमैन बेटे बहु से राय मश्वरा कर गांव में स्टेडियम बनाने का बीड़ा उठा लिया। रिटायर्ड होने पर मिले 35 लाख में से 12 लाख तिरंगे झंडा लगाने पर खर्च कर चुके, एसआई ने शेष राशि स्टेडियम के लिए खर्च कर दी। इसके लिए उन्होंने गांव के पास पड़े जोहड़ को चुना। ये वहा पर लड़के और लड़कियों के लिए अलग अलग ग्राउंड बनाने का काम शुरू कर चुके जिसके लिए एक कार्यक्रम में इनको 10 – 12 लाख रूपये देकर भामाशाह का सहयोग मिल चूका है परन्तु इतने बड़े प्रोजेक्ट में यह राशि पर्याप्त नहीं है लिहाजा ये अब उन भामाशाहो से मदद लेने की आशा रखते है जो इनकों निर्माण कार्य में काम आने वाली सामग्री उपलब्ध करवा सके। इस स्टेडियम के अधूरे पड़े कार्य को तो ये पूरा करवाना चाहते है साथ ही इनकी इच्छा है की ये जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत पर बने सरकारी स्कूल में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लगाना चाहते है। इसके लिए ये अपनी पेंशन में मिल रही राशि का उपयोग करने की इच्छा रखते है। इनका मानना है कि धारा 370 हटाने से पहले कश्मीर में जितने झंडे जलाए गए उनकी एवज में वे हर स्वतंत्रता दिवस पर एक ऊँचा झंडा लगाकर करेंगे। इसकी शुरआत वे इस स्वतंत्रता दिवस पर ग्राम जाखडा के सरकारी स्कूल में तिरंगा झंडा लगाकर करने वाले है।

Related Articles

Back to top button