झुंझुनूताजा खबर

दो नए पॉजिटिव आए सामने

पॉजिटिव मरीजों की संख्या हुई 6

झुंझुनू, जिले में कोरोना वायरस के दो नए पॉजिटिव सामने आने के बाद जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 6 हो गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह दूतड ने बताया कि ये दोनों लोग विदेश से यहां आए है। पहला व्यक्ति शहर के मौहल्ला बटवालान का रहने वाला है, जो रियाद से लौटा है। बुधवार की शाम उसका सैम्पल पॉजिटिव आने के बाद घर के 8 सदस्यों को राणी सती मंदिर में बनाए आइसोलेशन में रखा गया है, वहीं उसका उपचार जारी है। वहीं दूसरा व्यक्ति बाकरा मोड के पास का रहने वाला है, जो 21 मार्च को दुबई से रवाना होकर 22 मार्च को सुबह झुंझुनू पहुंचा है। उसके सम्पर्क में आने वाले परिजनों को भी आईसोलेशन में रखा गया है तथा उसका ईलाज किया जा रहा है। पहले पॉजिटिव मिल चुके सभी 4 मरीजो का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button