झुंझुनूताजा खबर

महामंत्री संगठन ने ली भाजपा पदाधिकारियों की बैठक

महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने अपने झुंझुनू प्रवास पर


झुन्झुनू, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने अपने झुंझुनू प्रवास पर भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक ली जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मवंडिया ने की। उक्त जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि 2 नंबर रोड स्थित एक निजी विद्यालय में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसका मूल कारण पार्टी की कार्यशैली व विचारधारा है। चंद्रशेखर ने कहा कि कोरोना रूपी वैश्विक महामारी के मध्य जहां कांग्रेसका कार्यकर्ता अपने घरों में दुबका बैठा था वही भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह किए बिना आमजन के सहयोग सेवा के लिए तत्पर खड़ा रहा है। भारतीय जनता पार्टी एक संस्कारी पार्टी है जिसका आधार बूथ का कार्यकर्ता है जो हर परिस्थिति में देश के लिए लड़ता है। उन्होंने कहा कि पार्टी को अजेय बनाना है, हर बूथ को अजेय बनाना है ताकि देश को विकास के मार्ग पर ले जाने से कोई भी ना रोक पाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी को हर वर्ग में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों राम मंदिर शिलान्यास , कश्मीर से हटाई गई धारा 370 , नई शिक्षा नीति व अन्य विकास कार्यों के बारे में जन-जन को बताना है ताकि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा किए गए कार्यों को जनता जान सके कि 70 वर्ष में जो कार्य असंभव लग रहे थे उन सभी कार्यों को नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने कर दिखाया। इस मौके पर सांसद नरेंद्र कुमार , सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, पूर्व जिला अध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत , पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा , जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा , सुरेंद्र सिंह मेघवाल, सुरजीत चौधरी , जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू, सुशीला सीगड़ा , विश्वम्भर पूनिया, रामनिरंजन पुरोहित , रतन सिंह तंवर, मदन लाल सैनी गोठड़ा , नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा , जिला मंत्री संजय मोरवाल , महावीर सिंह ढाका, रिशाल कंवर, प्रधान नीता यादव , सुभाष सैनी मवंडिया सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button