
ग्राम खोरण्डी में

दांतारामगढ़(लिखासिंह सैनी) निकटवर्ती ग्राम खोरण्डी में नन्दी का निधन हो जाने पर खोरण्डी ग्राम के सभी गौ सेवको ने मिलकर गाजेबाजे के साथ शव ट्रैक्टर में रखकर शवयात्रा पुरे ग्राम में निकाली। अंत में गौशाला के समीप ही नन्दी को समाधि दे दी गई। खोरण्डी ग्राम में गौ माता के लिए बहुत से कार्यक्रम होते रहते हैं। पूरे ग्राम में गौ सेवा के कार्य हमेशा किये जाते हैं एवं खास बात है की यहां के युवा लोग गौ सेवा में हमेशा आगे रहते हैं।