झुंझुनूताजा खबर

भाजपा द्वारा बेसहारा मजदूरों को पहुंचाया गया घर

7 मजदूर पैदल चलकर पहुंचे जयपुर से झुंझुनू

झुंझुनूं, जम्मू कश्मीर से जयपुर ट्रांसपोर्ट नगर में कार्य कर रहे श्रमिकों को उनके मालिक द्वारा बेदखल करने व बेसहारा छोड़ने पर वे 7 मजदूर पैदल चलकर जयपुर से झुंझुनू तक पहुंचे। झुंझुनू पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं को इसकी जानकारी मिली तो भाजपा नगर अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, समाजसेवी उमाशंकर महमियां के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं जगदीश गोस्वामी व चन्द्र कान्त बंका द्वारा उनको एफ सी आई गोदाम से गाङी द्वारा भाजपा कार्यालय में लाकर भोजन करवाया जो कि 2 दिन से भूखे थे। उनको भोजन करवाने के पश्चात प्रशासन को इस बारे में जानकारी दी तो प्रशासन ने उनको जांच के लिए क्वारंटाइन सेंटर में भेज दिया। 2 दिन कोरंटाइन सेंटर में रहने के बाद तीसरे दिन उनकी जांच नेगेटिव आई। इन श्रमिकों में से एक की पत्नी गर्भवती है जिसका प्रसव का समय हो चुका है जिसकी गुहार को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जल्द से जल्द उनके निज निवास जाने की व्यवस्था करने हेतु प्रशासन से बातचीत कर उनकी जाने की स्वीकृति ली। भारतीय जनता पार्टी नगर अध्यक्ष कमल कांत शर्मा, समाजसेवी उमाशंकर महमियां व भारतीय विकास परिषद के सदस्य सीए मनीष अग्रवाल, राजकुमार मोरवाल व नरेन्द्र वर्मा के आर्थिक सौजन्य से जम्मू के कठुआ गांव तक निजी वाहन की व्यवस्था कर उन श्रमिकों को घर के लिए रवाना किया गया। श्रमिकों को रवाना करने से पूर्व गाड़ी को पूरी तरह से सेनिटाईज़ किया गया व उन श्रमिकों को एक एक सैनिटाइजर, ग्लब्स, पीने के लिए पानी व खाने की सामग्री देकर सम्मान के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, नगर मण्डल अध्यक्ष व जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, समाजसेवी उमाशंकर महमियां, सीए मनीष अग्रवाल, राजकुमार मोरवाल, नरेन्द्र वर्मा, विकास पुरोहित, चन्द्र कान्त बंका, जगदीश गोस्वामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जाने के समय सभी श्रमिकों की आंखें नम थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी व उनके सहयोगियों ने हमारी बहुत मदद की है। आप लोगों की मदद से ही हम लोग घर पहुंच पा रहे हैं। हम घर जा रहे हैं, हमें बहुत खुशी हो रही है।

Related Articles

Back to top button