
एन.सी.सी. केे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में

चूरू , एनसीसी कैडेट की पहचान ढांढण विकास ट्रस्ट के परिसर में द्वितीय राज बटालियन एन.सी.सी. केे संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में कैडेटस को संबोधित करते हुये कैम्प कमांडेट कर्नल गणेश भट्ट ने कहा कि हौंसला व अनुशासन किसी भी कैडेट की प्रमुख विशेषता होती है। एनसीसी की नियमित गतिविधियां न सिर्फ व्यक्तित्व विकास में सहायक है साथ ही कैरियर उन्नयन में भी महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कैडेटस को पाठ्यक्रम के बदले स्वरूप के अनुरूप खुद को अपडेट करने की जरूरत को रेखांकित किया। प्रशासनिक अधिकारी कर्नल जे एस धालीवाल ने अपने संबोधन मे सभी कैडेटस को कैम्प की विभिन्न गतिविधियों में पूरे जोश से भाग लेने की अपील की तथा एनसीसी के संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। ले. हेमन्त ने नेतृत्व क्षमता विषय पर अपने व्याख्यान में नेतृत्व के मूलभूत गुणों एवं विशेषताओं के बारे मे बताया। यार्ड ऑफिसर विष्णु सिंह ने व्यक्तित्व विकास विषय पर व्याख्यान दिया। कैडेटस ने विभिन्न खेलों में भाग लिया। अन्त मे सु.मे यू के राय ने कैम्प की अन्य गतिविधियों के बारे मे जानकारी दी एवं ढांढण विकास ट्रस्ट का परिसर उपलब्ध कराने के लिये आभार व्यक्त किया। इस दौरान फ.जयसिंह, विजय स्वामी, सु. बाबुलाल, मनोज, सुरेन्द्र ओए शांतिलाल, सत्यपाल, मुश्ताक किशन लाल व प्रकाश सालूके आदि मौजूद थे।