ताजा खबरसीकर

दीपावली के त्यौंहार के मध्यनजर सीकर शहर में यातायात व्यवस्था इस प्रकार रहेगी

यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक अमरसिंह ने बताया

सीकर, यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक अमरसिंह ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस, 24 अक्टूबर 2022 को दीपावली का त्यौंहार, 25 अक्टूबर 2022 को गोवर्धन पूजा तथा 26 अक्टूबर 2022 को भैया दूज का पर्व मनाया जायेगा। इस दौरान सीकर के मुख्य बाजारों जाट बाजार, सुभाष चौक, तबेला बाजार, घण्टाघर, चिरंजी पनवाड़ी की गली, डाक बंगला, बस डिपो स्टेण्ड सालासर स्टेण्ड, बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन पर खरीददारी करने वालों का काफी आवागमन रहेगा, अधिकतर लोग अपने परिवार सहित व वाहनों से आते हैं, महिलाएं भी काफी संख्या में खरीददारी के लिए आती है। जिससे यातायात का काफी दबाव रहेगा यातायात बाधित होने की सम्भावना बनी रहेगी। यातायात के अधिक दबाव के कारण दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। उन्होंने बताया कि त्यौंहार के मध्यनजर शहर सीकर में यातायात एवं कानून व्यवस्था व आमजन के आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए शहर सीकर में 3 दिन ट्रैफिक के आवागमन में बदलाव किया जा रहा है।

तापडिया बगिची, अजमेर स्टेण्ड, सालासर स्टेण्ड से नानी गेट, कोतवाली रोड, फतेहपुरी गेट, गणेशजी मन्दिर से चौपहिया वाहन एवं भारी वाहनों की एन्ट्री बंद कर दी जायेगी। केवल दुपहिया वाहनों का प्रवेश होगा। सालासर स्टेण्ड से आने वाले चौपहिया वाहन चांदपोल गेट ,दूजोद गेट से,रामलीला मैदान ,राणी सती रोड, अम्बेडकर सर्किल होते हुए बजरंग कांटा, बस डिपो पहुंचेंगे।

दीपावली के दिन सायं 5 बजे से देर रात तक तापडिया बगीची, सालासर स्टैण्ड ,फतेहपुरी गेट, कोतवाली रोड, अजमेर स्टेण्ड से जाट बाजार और शहर के परकोटे में आने वाले टू-व्हीलर की एन्ट्री भी बन्द रहेगी।  बजरंग कांटा से कल्याण सर्किल, तापडिया बगीची, सालासर स्टेण्ड की तरफ और बजरंग कांटा से रामलीला मैदान की तरफ जाने वाला ट्रैफिक प्रतिदिन की तरह ही सुचारू रहेगा।  दीपावली के दिन से सायं 5 बजे बाद शहर के मुख्य मार्केट में बनी गलियों पर भी बेरिकेडिग कर दी जायेगी। जिससे समस्त प्रकार के वाहन शहर में प्रवेश नही कर सकेंगे। त्यौंहार के अवसर पर यातायात व्यवस्था को देखकर विशेष परिस्थितियों में बदलाव भी किया जा सकता है। 

Related Articles

Back to top button