झुंझुनूताजा खबर

सभी मतदाताओं को मोबाइल एप्लीकेशंस (ऐप) स्वीप प्रोग्राम के बारे में जानकारी होनी जरूरी

झुंझुनूं, विधानसभा आम चुनाव 2023 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में नोडल अधिकारी स्वीप प्रकोष्ठ एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी ने जिले के सभी पढ़े लिखे जागरूक मतदाताओं से अपील की है कि वो अपने परिवार को मोबाइल एप्लीकेशंस (ऐप) स्वीप प्रोग्राम के बारे में जानकारी नहीं होने पर उन्हें पूर्ण जानकारी दे कर, अधिक से अधिक मतदान करने के बारे में जागरूक करे। इस बार विधानसभा चुनाव में तकनीकी का उपयोग का ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है। मतदान प्रतिशत बढ़ाने एवं आमजन को जागरूक करने के लिए मोबाइल एप का सहारा भी लिया जा रहा है। इन ऐप के जरिए मतदाताओं को चुनाव संबंधी जानकारी ऑनलाइन प्राप्त हो सकेंगी एवं चुनाव से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध होगी। ये ऐप युवाओं के लिए कारगर साबित हो रहे है। चुनाव आयोग के 6 ऐप हैं जो विधानसभा चुनाव के दौरान यूज कर सकते हैं।

1.वोटर टर्न आउट ऐप-
इस ऐप के माध्यम से आमजन मतदान दिवस के दिन मतदाता प्रतिशत देख सकते हैं।

2.सुविधा कैंडिडेट ऐप-
यह ऐप उम्मीदवारों को उनके नामांकन और चुनाव प्रचार आदि से संबंधित चाही गई अनुमति की स्थिति की जांच करने की सुविधा देता है।

3.केवाईसी ऐप-
इसमें मतदाता अपने उम्मीदवार की सारी जानकारी प्राप्त कर सकता है। उम्मीदवार कितना पढ़ा-लिखा है या फिर उसके पास प्रॉपर्टी कितनी और उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जानकारी हासिल की जा सकती है।
इस ऐप में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, नाम, पता संशोधन करने, नाम हटाने, वोटर आईडी को आधार से लिंक करने, मतदाता सूची में नाम खोजने, मतदान केन्द्र विवरण, ई-एपिक डाउनलोड करने की सुविधा हैं। इससे व्यक्ति अपनी वोटर आईडी घर बैठे प्राप्त कर सकता है। वोटर आईडी में संशोधन कर सकता है। इसमें दिए गए विकल्प के अनुसार आवेदन करना होगा।

4.सी-विजिल ऐप-
इस ऐप से आचार संहिता का उल्लंघन समेत मतदान केन्द्र पर किसी भी संदिग्ध व्यक्ति और गड़बड़ी की सूचना दी जा सकती है। उम्मीदवार अगर किसी को प्रलोभन दे रहा है तो सूचना दी जा सकती है। इसमें वीडियो और ऑडियो की सुविधा भी है। इसमें शिकायत के बाद 100 मिनट के अंदर निवारण होगा।

5.सक्षम ऐप-
यह विशेष योग्यजन नागरिकों की सुविधा के लिए है। इसके माध्यम से दिव्यांग पंजीकरण और संशोधन करा सकते हैं। व्हील चेयर के लिए आवेदन, मतदाता सूची नाम खोजने, बूथ की जानकारी कर सकते हैं। इसके साथ ही दिव्यांग को घर बैठे वोट देने की सुविधा मिलेगी।

  1. वोटर हेल्पलाइन एप-
    इस ऐप के माध्यम से मतदाता अपना नाम निर्वाचक नामावली में देख सकता है एवं मतदाता सूची से संबंधित एवं अन्य जानकारी प्राप्त कर सकता है

Related Articles

Back to top button