ताजा खबरनीमकाथानाराजनीति

जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह का शाकंभरी गेट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सीकर से उदयपुरवाटी होते हुए नीमकाथाना जाने के दौरान भाजपा पदाधिकारी ने किया स्वागत

सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकजुट होकर भाजपा प्रत्याशी को बनाएं विजयी:-सांसद शेखावत

उदयपुरवाटी. कस्बा में स्थित शाकंभरी गेट पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह का माला पहनाकर स्वागत किया। जानकारी के अनुसार पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढ़ेनवाल ने बताया कि जल शक्ति मंत्री हेलीकॉप्टर से दिल्ली से सीकर तारपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचे। जहां से उदयपुरवाटी होते हुए सड़क मार्ग से नीमकाथाना जा रहे थे। इस दौरान पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी के आदेश पर पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र ढ़ेनवाल, पूर्व शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट लक्ष्मण सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष गीदाराम सैनी भाजयूमो के नितेश सैनी, पौंख पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र शेरावत, झब्बर सिंह शेखाव के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह का माला पहनकर स्वागत किया। इस दौरान जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह ने भाजपा पदाधिकारी को कहा कि सभी एकजुट होकर सर्व समाज को साथ लेकर भाजपा प्रत्याशी शुभकरण चौधरी को विजय बनाएं। जल शक्ति मंत्री शेखावत ने सभी भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का का आभार व्यक्त किया। इस दौरान पार्षद दिनेश सैनी, पार्षद घनश्याम स्वामी, पार्षद तेजस छिपा, विजय चेजारा, वीरेंद्र सिंह, सुरेश खारड़िया, लक्की भार्गव, ओम प्रकाश सैनी, पवन शाह, राहुल ओला, रामरतन शर्मा सहित सैकड़ो भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button