झुंझुनूताजा खबरराजनीति

जन आक्रोश यात्रा को मिल रहा है जनता का भारी समर्थन

जनाक्रोश रथयात्रा के दूसरे दिन रविवार को गोवला ग्राम से प्रारंभ

झुंझुनू, राजस्थान की कांग्रेस सरकार की विफलताओं ,जंगलराज ,भ्रष्टाचार व बिगड़ी कानून व्यवस्था के खिलाफ झुंझुनू विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित जन आक्रोश यात्रा के द्वितीय दिवस आमजन का भारी समर्थन मिल रहा है। जनाक्रोश रथयात्रा के दूसरे दिन रविवार को गोवला ग्राम से प्रारंभ होकर यात्रा सोलाना, भुकाना, चिड़ासन, अमरपुरा, किठाना, पदमपुरा, लोदिपुरा, मरहमपुर, क्यामसर से होते हुए किशोरपुरा पहुंची। किठाना व मेहरमपुर ग्राम में हजारों की संख्या में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की जन आक्रोश रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। यात्रा को राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वंभर पूनिया, यात्रा के विधानसभा संयोजक सुनील लांबा , कमल कांत शर्मा, राजेंद्र भांभू, विनोद झाझरिया ,राजीव चौधरी ,निशित चौधरी ,यात्रा सह संयोजक इंद्राज सैनी ,राजकुमार मूँड़, कुलदीप सिंह शेखावत ,उमेद सिंह धनखड़, सरपंच चरण सिंह, मुकेश महरमपुरा हे संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार के जनविरोधी कार्य उनके पतन का कारण बन रहे हैं। जहां एक और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है तो दूसरी ओर राजस्थान गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार व अराजकता में अव्वल बना हुआ है। दिनदहाड़े हत्या व बलात्कार हो रहे हैं तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मूकदर्शक बनकर देख रहे हैं। संताली अब कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का मानस बना लिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में ही यह संभव हुआ है कि एक किसान पुत्र उपराष्ट्रपति के पद पर आसीन है। प्रत्येक ग्राम में लोगों ने भारी मात्रा में शिकायतें पत्र में भरकर पेटी में डालें। जनाक्रोश रथ यात्रा के मार्ग में आने वाली शहीद प्रतिमाओं शहीद बृजलाल किठाना, मातुराम नेहरा, शहीद भगत सिंह, मोहर सिंह,अमर शहीद वीर चक्र नायक बीरबल राम झाझडिया, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय चौधरी सुरजाराम आजाद नेहरा, शहीद घड़सीराम शर्मा पदमपुरा सहित सभी प्रतिमाओं पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर श्रीमती अरुणा सिहाग ,रामनिवास सैनी, रवि लांबा, प्रमोद बुडानिया, दिलीप सैनी, बुधराम सैनी, असग़र अली पहाड़ियान, राजकुमार मरिग़सर. राजेश डारा,सुभाष ,मंगू सिंह ,सुधीर, नत्थू शर्मा ,लादुराम चौधरी, मोहर सिंह धनखड़ ,महेंद्र सिंह धनखड़, महेंद्र सिंह राजपूत, दिलीप योगी, मातूराम वाल्मीकि, बबलू बशेश्वरनाथ राजेंद्र धनखड़ महिपाल सिंह, रघुवीर ,प्रमोद शर्मा, मनीराम ,कजोड़ कुमावत, रामस्वरूप, मदन शर्मा, निवास गागरिया, गजेंद्र शर्मा, इंद्राज मेघवाल, लाला किठाना , विनोद झाझरिया, मातूराम झाझरिया, महेंद्र सिंह नेहरा ,पलाराम, रामनिवास, सुनील, संजय, निहाल सिंह ,राजेंद्र, रघुवीर, हवा सिंह ,नवीन ,सुरेश ,ईश्वर, जयकरण पदमपुरा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button