झुंझुनूताजा खबरपरेशानी

झुंझुनू शहर का वजीर बदल गया है लेकिन नजीर आज भी वही

जगह जगह लगे है कचरे के ढेर 

झुंझुनू, नगर परिषद में जब से नया बोर्ड बना है तब से शहर के लोगों के मन में एक आश जगी थी है कि अब तो स्थानीय स्तर की समस्याओं से उनको निजात मिलेगी लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। लेकिन कह सकते है कि शहर का वजीर बदल गया है लेकिन नजीर आज भी वही है। शहर में अनेक स्थानों पर  पर कचरे के ढेर पड़े रहते हैं जिनमे आवारा पशु अठखेलिया करते दिखाई देते है। वही नवीन होटल वाली गली वार्ड नंबर 9 में भी कोई अच्छे हालात नहीं है। वहां पर कचरा तो पड़ा है लेकिन कचरा पात्र नदारद है।  उस स्थान पर कचरे के ढेर लगे हुए हैं। वहीं गंदे पानी से कीचड़ भी फैला हुआ है। इसी के नजदीक एक बिजली का ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। जिससे भी किसी भी प्रकार का हादसा हो सकता है। वही हम आपको बता दें कि यह नवीन होटल वाली जो गली है इसमें लगभग आधा दर्जन डॉक्टर्स के चेंबर है इसके अलावा मेडिकल संस्थान व लेबर्ट्री हैं। जिनमें दिनभर सैकड़ों मरीजों का आना जाना लगा रहता है। बावजूद इसके यह गली लंबे समय से खुद बीमार पड़ी है। बीमारी से निजात पाने के लिए आने वाले लोग जब यहां से गुजरते हैं तो एक नए संक्रमण का खतरा अपने सर पर लेकर जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि भले ही नगर की सरकार बदल गई हो लेकिन हमारे यहाँ हालातों में भी कोई सुधार नहीं हुआ है। वही शहर में बने हुए सार्वजनिक शौचालयो भी नियमित सफाई के आभाव में दुर्गन्ध मारते रहते है।

Related Articles

Back to top button