
सुबह छायी रही भयंकर धुंध

झुंझुनूं, जिला मुख्यालय पर मकर संक्राति का पर्व धुमधाम से मनाया गया। सुबह से ही लोग घर की छतों पर चढे गए वहीं फिल्मी गानों के साथ पतंगे उड़ाते नजर आए। सुबह से शुरू हुआ पंतगों का दोर देर शाम तक जारी रहा जिसके कारण आसमान पतंगों से अटा नजर आया। वहीं शहर में जगह-जगह दान-पुण्य का दौर भी जारी रहा। जरूरतमंदों की सेवा में लोग सुबह से लेकर शाम तक लगे रहे। वहीं घरों में भी मिठाईयां बनायी गयी तथा नयी बहुओं ने मकर संक्राति पर्व पर अनेक प्रकार के नेग किए। वहीं जिला मुख्यालय स्थित गौपाल गौशाला व नंदी शाला में भी दान-पुण्य को दौर जारी रहा। मकर संक्राति के पर्व को लेकर लोगो में पतंगों उड़ाने का उत्साह नजर आ रहा था इसके पहले दिन लोगो ने खुब पतंगे खरीदी व डीजे की व्यवस्था भी कर रखी थी लेकिन सुबह जब उठे तब नजारा कुछ और ही था शहर में सुबह से ही भयंकर धुंध छायी हुयी थी। धुंध के कारण लोगो को थोड़ी निराशा हुयी खासकर छोटे बच्चों को लेकिन लगभग 11 बजे मौसम खुल गया वहीं सूर्य देव ने भी अपने दर्शन किए तब जाकर लोगों में उत्साह नजर आया। पूरे दिन शहर को वो काटा-वो मारा से गुंजायमान कर दिया।
