ताजा खबरराजनीतिसीकर

कल्याण सिंह ने सीकर में शिक्षा का बीजारोपण किया – केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री

राव राजा कल्याण सिंह की 136वीं जयंती समारोह में

सीकर, केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि कल्याण सिंह आधुनिक सीकर के निर्माता थे, उन्होंने सीकर में शिक्षा का बीजारोपण किया। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत सोमवार को जैन स्कूल में राव राजा कल्याण सिंह की 136वीं जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे।
केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री शेखावत ने इस अवसर पर कहा कि वर्तमान सीकर की जिन्होंने आधारशिला रखी थी वे राव राजा कल्याण सिंह ही थे। उन्होंने बताया कि अक्षर ज्ञान मात्र होने के बावजूद भी उन्होंने वटवृक्ष की तरह विशाल जीवन जीया। उन्होंने कहा कि रावराजा कल्याण सिंह ने अपने जीवन में सीकर की जनता के लिए स्कूल, अस्पताल और कुएं, बावडी, धर्मशालाओं का निर्माण करवाया। उन्होंने आमजन से ऎसे व्यक्तित्व के धनी कल्याण सिंह के जीवन से प्रेरणा लेने का आव्हान किया। इस दौरान केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन र्अपित कर उनके पद चिन्हों पर चलने की बात कही।

सीकर सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने कार्यक्रम में कहा कि आज सीकर में जो आधुनिकता दिखाई दे रही है वह सीकर के रावराजा कल्याण सिंह की ही देन है जिनकी बदौलत आज सीकर उच्च मुकाम तक पहुंचा है । उन्होंन राज कुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया की वह राव राजा कल्याण सिंह कि पहचान बनाये रखने के लिए उनकी 136वीं जयंती मनाने का कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। सीकर विधायक राजेन्द्र पारीक ने कहा कि राव राजा कल्याण सिंह की शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति अच्छी सोच थी उनके जीवन में किये गये कार्यों का आमजनता को लाभ मिल रहा है। उन्होंने अपने लिये जीवन नहीं जिया बल्की सीकर की जनता के लिए एक अमिट छाप छोडकर गये है। उन्होंने कहा कि कल्याण सर्किल पर रावराजा कल्याण सिंह स्टेच्यू सर्किल की स्थापना की जायेगी तथा सीकर की मेडिकल कॉलेज का नाम भी रावराजा कल्याण सिंह के नाम से रखा जायेगा। जिला प्रमुख गायत्री कंवर ने कहा कि समाज हित में राव राजा कल्याण सिंह ने जो अनेक निर्माण कार्य जनहित में किये है इसके लिए उन्हें सदियों तक याद किया जाएगा। शहर में अस्पताल हो या कॉलेज की धर्मशाला हो तमाम लोकहित कार्यों में राव राजा कल्याण सिंह ने शानदार कार्य किया है। समारोह की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह शाहपुरा ने कहा कि वे जनता की परेशानियों को सुनने एवं उसके समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे एवं जनता के प्रति विशेष लगाव रहा है। वे बालिका शिक्षा पर विशेष घ्यान देते थे, लोग उन्हें अब भी याद करते है। समारोह में नगर परिषद सभापति जीवण खां, रतनगढ़ विधायक अभिनेष महर्षि ने भी अपना उद्बोधन दिया। इस अवसर पर अतिथियों ने राजकुमार हरदयाल सिंह त्रैलोक्य राज्य लक्ष्मी देवी ट्रस्ट द्वारा समाजसेवा में विशिष्ट योगदान देने पर ‘‘महाराव शेखाजी अलंकरण’’ पुरस्कार ग्रामीण शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष चैन सिंह आर्य को एक लाख रूपये की राशि तथा बालिका शिक्षा के लिए ‘‘रावराजा कल्याण सिंह रत्न पुरस्कार’’ कस्तुरबा शिक्षण संस्थान की सुमित्रा देवी तथा रतन सिंह नंगली मरणोपरान्त दुर्गा महिला शिक्षण संस्थान नाथावतपुरा के दीपेन्द्र सिंह की पुत्रवधु को 51-51 हजार रूपये का चैक देकर एवं स्मृति चिन्ह, शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस मौके पर अतिथियों ने राजा कल्याण सिंह के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। प्रारंभ में पवन मोदी ने स्वागत भाषण दिया। चितरंजन सिंह राठौड़ ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक सीकर रतन लाल जलधारी, धोद गोरधन वर्मा, महेश शर्मा, जितेन्द्र कारंगा, हरिराम रणवां, बलवंत चिराणा, साहित्यकार महावीर पुरोहित, बाबू सिंह बाजौर, पूर्व जिला प्रमुख पूरण कंवर, गिरवर सिंह झाझड, सोमनाथ त्रिहन, जगदीश चौकडिका, समाज सेवी विनोद नायक, सुरेश अग्रवाल, महावीर चौधरी, रामचन्द्र चौधरी सहित शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहें।

Related Articles

Back to top button