
सुजानगढ़ के

शहर के इरफान खान को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। युवक कांग्रेस अध्यक्ष मुकुल मिश्रा, कुलदीप वीर, विकास सारण, आनन्द पिलानियां, आनन्द माण्डिया, राजा खान, पवन माण्डिया, कृष्ण तंवर, शाह आलम चौहान, प्रवीण जांगिड़, पार्षद इकबाल खान, मो. सफी खान, आवेश राव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने इरफान खान को बधाई देते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुन्दन, प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यू पूनिया, प्रदेश उपाध्यक्ष हुसैन सुल्तानिया का आभार व्यक्त किया है।