Hindi News / ताजा खबर / Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आइडी में किया बदलाव, अब परिवार को मिलने वाला लाभ एक क्लिक पर होगा सामने

Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आइडी में किया बदलाव, अब परिवार को मिलने वाला लाभ एक क्लिक पर होगा सामने

Haryana Family ID : हरियाणा में फैमिली आइडी में किया बदलाव, अब परिवार को मिलने वाला लाभ एक क्लिक पर होगा सामने

हरियाणा सरकार द्वारा फैमिली आईडी बनाने व उससे मिलने वाली सुविधाओं में बड़ा अपेडट किया है। हरियाणा सरकार की तरफ से अब परिवार पहचान पत्र-2.0 लागू होगा।

इससे जहां हर परिवार को मिलने वाली हर योजना की जानकारी एक क्लिक पर होगी, वहीं यह भी सामने आएगा कि परिवार के सभी सदस्य मिलकर कुल कितनी कमाई कर रहे हैं। क्योंकि, अब पीपीपी में एआई की एंट्री हो गई है। इससे डुप्लीकेट रिकॉर्ड, फर्जी लाभार्थी व डेटा विसंगतियों की पहचान आसानी से होगी।

दिसंबर तक पीपीपी में एआई पूरी तरह लागू हो जाएगा। इसके माध्यम से राज्य एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और विभागों के विशाल डाटाबेस को एकीकृत किया जाएगा। कॉर्डिनेटर सतीश खोला के अनुसार पीपीपी-2.0 का उद्देश्य लोगों को एकीकृत, पारदर्शी व तेज सेवाएं उपलब्ध कराना है।

इसके तहत शिक्षा, स्वास्थ्य, श्रम, भूमि, बिजली, शहरी विकास, सामाजिक सुरक्षा तथा वित्तीय योजनाओं से संबंधित डेटा को एक मंच पर लाया जाएगा, इससे सरकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध तरीके से पहुंच सके।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur