Hindi News / ताजा खबर / New Blueprint : हरियाणा के इन दो जिलों का नया मास्टर प्लान तैयार, यहां पर बनेंगे रिहायशी सेक्टर

New Blueprint : हरियाणा के इन दो जिलों का नया मास्टर प्लान तैयार, यहां पर बनेंगे रिहायशी सेक्टर

New Blueprint : हरियाणा के इन दो जिलों का नया मास्टर प्लान तैयार, यहां पर बनेंगे रिहायशी सेक्टर

हरियाणा के शहरों के विस्तार के लिए सरकार की तरफ से मास्टर प्लान तैयार किया रहा है। इसी कड़ी में हिसार और हांसी शहर आगामी 15 साल के बाद किस तरह से दिखेंगे, इसका पूरा ब्लूप्रिंट यानी मास्टर प्लान 2041 डीटीपी विभाग ने तैयार कर लिया है। हिसार सिटी का मास्टर प्लान पहले ही तैयार किया जा चुका है।

अब इसे यूएलबी हेडक्वार्टर में नोटिफिकेशन के लिए भेजा गया है। इसके बाद डिस्ट्रिक्ट प्लानिंग कमेटी की मीटिंग में इसे मंजूरी के लिए रखा जाएगा। मंजूरी के बाद इस दिशा में काम होगा।

इधर, हांसी हांसी के नया जिला बनने के बाद दोनों शहरों की सीमाओं को नए सिरे से विस्तार दिया जा रहा है। बढ़ती आबादी और भविष्य की जरूरतों को देखते हुए हिसार में 45 सेक्टर और हांसी में 5 नए रिहायशी सेक्टर आरक्षित किए गए हैं। हांसी के प्लान को अभी डीटीपी मुख्यालय भेजा गया है।

मास्टर प्लान 2041 में हिसार शहर का ज्यादा विस्तार साउथ बाइपास पर रहेगा, जबकि हांसी शहर दिल्ली बाइपास की तरफ ज्यादा बढ़ेगा। हिसार में 2041 तक 45 सेक्टर बनाए जाने की योजना है।

हांसी शहर में दिल्ली बाइपास पर बनेंगे रिहायशी सेक्टर 1, 2, 4 और 13

हांसी के मास्टर प्लान 2041 में दिल्ली बाइपास की तरफ शहर की ज्यादा प्लानिंग रहेगी। हांसी के दिल्ली बाइपास पर सेक्टर 1, 2, 4 और 13 प्रस्तावित किए गए हैं। इन सभी की कनेक्टिविटी हांसी शहर के साथ दिल्ली बाइपास पर रहेगी। अभी दिल्ली बाइपास पर कुछ प्राइवेट सेक्टर भी बने हैं।

इस तरह भविष्य में हांसी के दिल्ली बाइपास पर ज्यादा प्लानिंग मास्टर प्लान में की है। हांसी शहर में नए सचिवालय भवन को लेकर भी प्लानिंग की गई है, यह भवन कोर्ट कॉम्प्लेक्स के आसपास बनाया जाएगा।

हांसी में इंडस्ट्रियल सेक्टर भी बनेंगे, यहां तीन कैटेगिरी में इंडस्ट्रीज विकसित होंगी, जिनमें सर्विस इंडस्ट्रीज, छोटे उद्योग और व्यापक उद्योग के लिए प्लानिंग है। कमर्शियल सेक्टर, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और पब्लिक एंड सेमी पब्लिक स्पेश, ओपन पार्क आदि की भी प्लानिंग है।

हिसार शहर की आबादी 2041 तक बढ़कर 13.10 लाख होने का अनुमान है। अभी शहर की आबादी 3.62 लाख है। आबादी की जरूरतों को देखते हुए मास्टर प्लान तैयार किया है। प्लान में इंटीग्रेटिड मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर की प्रस्तावना की है।

इसके अलावा रिहायशी, कमर्शियल, इंडस्ट्रियल आदि करीब 45 सेक्टर रखे गए हैं। प्लानिंग में 1706 हैक्टेयर एरिया एयरपोर्ट, 932 हैक्टेयर एरिया ड्राइपोर्ट, 1376 हैक्टेयर एयरपोर्ट एक्सटेंशन और एक हजार हैक्टेयर एरिया इंटीग्रेटिड मैन्यूफैक्चरिंग कलस्टर के लिए छोड़े गए हैं। साउथ बाइपास पर रिहायशी सेक्टर प्रस्तावित किए गए हैं।

बस स्टैंड और सिविल अस्पताल की शिफ्टिंग के लिए भी मेला ग्राउंड सेक्टर के पास जमीन प्रस्तावित की है। बगला रोड की तरफ सेक्टर 33 के साथ नए रिहायशी सेक्टर भी प्रस्तावित हैं, इनके साथ ही बगला रोड पर ट्रांसपोर्ट सेक्टर और दिल्ली बाइपास पर कमर्शियल सेक्टर भी प्रस्तावित किए गए हैं।

डीटीपी बोले, नोटिफिकेशन के लिए मास्टर प्लान भेजा

हिसार मास्टर प्लान 2041 को नोटिफिकेशन के लिए यूएलबी मुख्यालय भेजा गया है। हांसी का भी मास्टर प्लान 2041 का ड्राफ्ट तैयार किया है। हांसी में दिल्ली बाइपास पर नए रिहायशी सेक्टरों की प्लानिंग की है। इसके अलावा सचिवालय व कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सेक्टरों की भी प्लानिंग भेजी है।” दिनेश सिंह, डीटीपी, हिसार। –

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur