उज्जैन के बाबा महाकाल के सेनापति कालभैरव के दरबार में 500 रुपए की रसीद से वीआइपी दर्शन की व्यवस्था शुरू हो गई। अब सामान्य वीआइपी के लिए 250 रुपए की व्यवस्था शुरू होने जा रही है।
मंदिर प्रशासन ने साफ किया कि 250 रुपए वाली शीघ्र दर्शन व्यवस्था उन श्रद्धालुओं के लिए रहेगी, जो वीआइपी प्रोटोकॉलसे मंदिर पहुंचेंगे। इस रसीद से वे गर्भगृह के बाहर से ही सीधे और जल्दी दर्शन कर सकेंगे।
व्यवस्था जल्द लागू
मंदिर में पिछले दिनों शुरू हुई 500 रुपए की रसीद से वीआइपी दर्शन व्यवस्था के बाद, मंदिर प्रशासन सामान्य वीआइपी के लिए 250 रुपए रसीद व्यवस्था एक-दो दिन में शुरू करेगा।
आम श्रद्धालु करेंगे बैरिकेड्स से दर्शन
मंदिर प्रशासक संध्या मार्कण्डेय ने बताया, आम श्रद्धालुओं के लिए बैरिकेड्स से ही दर्शन व्यवस्था रहेगी, जो कि वर्तमान में सुचारू है। बता दें, महाकाल, काल भैरव के साथ ही भूमिपुत्र मंगलनाथ के दरबार में भी शीघ्र दर्शन के लिए 100 रुपए की रसीद काटी जाती है।





