ताजा खबरसीकर

महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव

केनरा बैक के पास

फतेहपुर,[बाबूलाल सैनी] आज बुधवार को केनरा बैक के पास रामदेव जी मन्दिर मार्ग पर महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया। महिलाओ ने राधा-कृष्ण के रूप धरकर भजनों पर नृत्य किया। फागोत्सव के रसिया ठाकुरजी की शान में गाकर उन्हें रिझाया। महिला मंडल की दुर्गादेवी चोटिया व मोना राय ने भजन गाकर फागोत्सव मनाया। फूलों की होली खेली और फागोत्सव रसिया के भजन गाकर ठाकुरजी को रिझाया। इस मौके पर गीता जागिड़, रंजना शर्मा, चंदा देवी, अनिता केडिया, सुमन शर्मा, आशा शर्मा, उर्मिला जोशी, ने होली के रसिया गाकर गुलाब के फूलों से होली खेली।

Related Articles

Back to top button