झुंझुनूताजा खबर

मजबूत लोकतन्त्र के लिए मतदाता शिक्षा जरूरी

स्काउट गाइड ने मनाया दसम् राष्ट्रीय मतदाता दिवस

झुंझुनूं, राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय झुंझुनूं के तत्वावधान में राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सी.ओ. गाइड सुभिता गिल ने बताया कि स्काउट गाइड, रोवर रेंजर एवं प्रशिक्षु बी.एस.टी.सी.शिविरार्थियों ने दसम् राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया। कार्यक्रम में सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने संबोधित करते हुये कहा कि 25 जनवरी,1950 को भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना होने के कारण इस दिवस को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस लोकतन्त्र के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। दसम् राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम मजबूत लोकतन्त्र के लिए मतदाता शिक्षा है। इसके लिए कहा कि मतदाताओं को जाग्रत करना बहुत जरूरी है क्योकि अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाये रखने तथा स्वतंत्र निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण निर्वाचन की गरीमा को अक्षुण्ण रखते हुये निर्भिक होकर, धर्म,वर्ग,जाति,समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनो में अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये। इस दौरान उपस्थित सभी संभागियों को मतदाता शपथ भी सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने दिलाई। सी.ओ.गाइड सुभिता गिल ने भारतीय लोकतन्त्र एवं संविधान पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतान्त्रिक देश है। यहां का संविधान प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसन्द की सरकार चुनने के लिए मतदान का अधिकार देता है। सी.ओ.स्काउट महेश कालावत ने बताया कि स्काउट गाइड कार्यालय से मतदाता जागरूकता रैली को सी.ओ.गाइड सुभिता गिल एवं वरिष्ट स्काउटर रामानन्द आजाद तथा रामदेव सिंह गढ़वाल ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। रैली स्काउट कार्यालय से मतदाता जागरूकता का संदेश देते हुए मोरारका काॅलेज, जे.केमोदी स्कूल, जे.पी जानू स्कूल, अस्पताल ,बस स्टैण्ड, नगरपरिषद, कलेक्ट्रेट सर्किल होते हुए जिला कलक्टर कार्यालय परिसर में पहुँची। इस अवसर पर शिविर में वरिष्ट स्काउटर रामानन्द आजाद, रामदेव सिंह गढ़वाल, विकास गुर्जर, विजय कुमार गर्वारेंजर लीडर पिकेंश बिजारणियाँ, अमरचन्द बियाण, सीनियर रोवर मेट दिनेष कुमार एवं प्रेमसिंह सहित 200 स्काउट गाइड रोवर रेंजर उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button