
राष्ट्रीय कुम्हार महासभा राजस्थान का

पलसाना, [राकेश कुमावत ] सीकर जिले के बाजोर के सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यो में सक्रिय भूमिका निभाने वाले मुकेश केशव बाजोर को राष्ट्रीय कुम्हार महासभा राजस्थान का प्रदेश संगठन सचिव बनाया गया हैं। राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष बलवंत नेमिवाल कि अनुसंशा पर युवा प्रदेशाध्यक्ष हरिराम प्रजापत ने बाजोर को नियुक्ति दी हैं। प्रदेशाध्यक्ष हरिराम प्रजापत ने बताया कि मुकेश केशव बाजोर 10 वर्षों से सामाजिक व राष्ट्रीय कार्यों में अनवरत अपनी सेवाएं दे रहें हैं, जिससे उनके कार्यों को देखकर उनकों यह नियुक्ति दी गईं हैं। ताकि अब प्रदेश में सामाजिक कार्यों को गति मिल सके।इसके पहले बाजोर ग्राम इकाई से तहसील व जिला के अनेक पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इनकी नियुक्ति से सभी कार्यकर्ता व प्रदेश पदाधिकारियों में खुशी का माहौल हैं