
राजनितिक भेदभाव का आरोप

सरदारशहर, कस्बें के वार्ड 33 में नालियों के अभाव में गली में पानी भरा रहने से वार्ड के लोग काफी परेशान है। वार्ड में मुख्य रास्ता होने के कारण आवागमन ज्यादा रहता है। जिससे स्कूल जाते बच्चों को और वार्ड से गुजर रहे राहगिरों को होती है परेशानियां। नगरपालिका को कई बार शिकायत करने के बाद भी वार्ड की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे वार्ड के लोगों में आक्रोश है। वार्ड के मदनलाल ने बताया कि नगरपालिका भाजपा की होने कारण वार्ड में राजनीति के तहत वार्ड का कार्य नहीं हो रहा है। जब शिकायत करते है तो नगरपालिका द्वारा कर्मचारी को भेजकर नाली को थोड़ा बहुत इधर उधर करके निकल जाते है लेकिन सही समाधान नहीं किया जाता है। जिससे वार्ड के लोग बहुत परेशान है। नगरपालिका द्वारा वार्ड की तरफ राजनीति के कारण ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगरपालिका द्वारा समस्या का समाधान नहीं किया जायेगा तो वार्ड के लोग आंदोलन करने को मजबूर होंगे।