Hindi News / National News (नेशनल समाचार) / Flight Canceled : फ्यूल कास्ट की मार के चलते एयर इंडिया ने छह उड़ानों को किया रद, यात्री होंगे परेशान

Flight Canceled : फ्यूल कास्ट की मार के चलते एयर इंडिया ने छह उड़ानों को किया रद, यात्री होंगे परेशान

Flight Canceled फ्यूल कास्ट की मार के चलते एयर इंडिया ने छह उड़ानों को किया रद, यात्री होंगे परेशान

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल पुथल का असर भारत में भी दिखाई देने लगा है। इसका असर घरेलू विमानों पर दिखाई दे रहा है। एयलाइंस कंपनियों की तरफ से फ्यूल कास्ट की मार करके चलते अपनी फ्लाइट में कटौती करना शुरू कर दिया है।

इसी कड़ी में एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को झटका दिया है और एक साथ छह उड़ान को रद कर दिया है। दुनियाभर में अमरीका-ईरान बुद्ध का असर अब भी देखा जा रहा है। हर सेक्टर पर प्रभाव पड़ रहा है। पेट्रोल-डीजल के साथ ही विमानों का ईंधन भी महंगा होने से लंबे समय से किराया बढ़ा हुआ था।

अब एयरलाइंस उड़ानें अस्थायी रूप से बंद करने की स्थिति में आ गई है। एयर इंडिया ने इंदौर-दिल्ली आने-जाने वाली दो और मुंबई आने-जाने वाली एक उड़ान को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। जिन यात्रियों ने इन उड़ानों के लिए एडवांस बुकिंग की थी वे अब परेशान हो रहे हैं। हालाकि एयरलाइंस ने रिफंड, री-बुकिंग का विकल्प दिया है।

ये फ्लाइट अब 31 जुलाई तक नहीं

एआइ 2591: इंदौर से विल्ली- सुबह 9.00 बजे

एआइ 2515: दिल्ली से इंदौर- दोपहर 12.10 बजे

एआइ 2516: इंदौर से दिल्ली दोपहर 2.15 बजे

एआई 2592: दिल्ली से इंदौर- दोपहर 2.30 बजे

एआइ 2591: मुंबई से इंदौर-सुबह 7.25 बजे

एआइ 2592: इंदौर से मुंबई शाम 4.50 बजे

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur