झुंझुनूताजा खबर

नवलगढ़ पंचायत समिति में सरपंच, पंच पद के लिए शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न

नवलगढ़ पंचायत समिति में लगभग 77.02 प्रतिशत हुआ मतदान

झुंझुनू, पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2020 पंचायत समिति नवलगढ़ के सरपंच, पंच पद के बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। पंचायत समिति नवलगढ़ में युवा, महिलाओं, दिव्यांगों, वरिष्ठ नागरिकों ने पूरे जोश व उत्साह के साथ मतदान किया। राजकीय माध्यमिक विद्यालय तोगड़ा कलां मतदान केन्द्र में पहली बार रक्षिता, पूर्वा ने मतदान कर लोकतंत्र में अपनी अहम भूमिका निभाई, वहीं 80 वर्षीय वृद्ध ज्ञानी देवी ने अपने बेटे के साथ बूथ पर जाकर अपना वोट डाला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बुगाला मतदान केन्द्र पर 75 वर्षीय सुमेर सिंह ने वोट ड़ाला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाखल के मतदान केन्द्र में 103 वर्षीय रांची देवी ने अपना मत ड़ालकर लोकतंत्र में अहम भूमिका अदा की। इसी मतदान केन्द्र पर दिव्यांग साबिरा बानो अपने परिजनों के साथ व्हील चैयर पर बैठकर अपना मत डालने आई, यहीं वर्षीय दिव्यांग मोहम्मद अनवर, 73 वर्षीय वृद्ध झाबर सिंह एवं दृष्टिहीन 55 वर्षीय ओम सिंह ने अपना वोट ड़ाला। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चैलासी मतदान केन्द्र पर 88 वर्षीय तारामणी ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। यहीं अपने एक माह के बच्चें को साथ लेकर आई संगीता देवी एवं उसके पति ने अपना वोट ड़ाला। इसी मतदान केन्द्र पर 99 वर्षीय मानी देवी ने अपने बेटे पूर्व पीआरओ सवाई सिंह पोते अनिल कुमार एवं दो पौत्र बहुओं के साथ जाकर मतदान केन्द्र पर अपना वोट ड़ाला। चेलासी के ही एक बूथ पर 100 वर्षीय नात्थी देवी व्हील चेयर पर मतदान करने आई। पंचायतीराज संस्था आम चुनाव 2020 पंचायत समिति नवलगढ़ के सरपंच, पंच पद के बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुए। जिसमें लगभग 77.02 प्रतिशत मतदान हुआ।

Related Articles

Back to top button