
झुन्झुनूं, आज कुलहरियों की ढाणी में बिरमी ग्रामीण मण्डल की कार्यसमिति बैठक, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया के मुख्य आतिथ्य में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष देशराज राहड़ ने की, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य अनिल कुलहरि, किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रामनारायण सिंह महला, ओबीसी मोर्चा संयोजक महेन्द्र सिंह गढवाल, सुभाष जांगिड़ एवं राजनैतिक प्रस्ताव जय सिंह कलहरि ने पढ़ा। राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन बनवारी मेधवाल व जगमेन्द्र धायल ने किया। इस अवसर पर ढूकिया ने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की एवं बूथ कार्यसमिति व पन्ना प्रमुख की जानकारी देते हुए कहा कि पन्ना प्रमुख भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। लोक देवता गोगामेड़ी में वृक्षारोपण किया इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष मनोज शर्मा, निखिल कुलहरि, विक्रम, अनिल, मोनू, नवीन, रजत कुलहरि, प्रभुदयाल, मनोज शर्मा, आनन्द जांगिड़, योगेश शर्मा विष्णु, संजीव कुलहरि आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।