
मण्डावा, मंडावा विधानसभा क्षेत्र के भारु ग्रामीण मंडल में मण्डावा विधानसभा क्षेत्र के बूथ अभियान प्रभारी प्यारेलाल ढूकिया ने गांव भारु में पन्ना प्रमुख बनाकर अभियान का शुभारम्भ किया। ढूकिया ने बताया कि 2023 में राजस्थान में भाजपा की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बनाने में बूथ कार्यकर्ता और पन्ना प्रमुखों की अहम भूमिका होगी एवं चुनाव जीताने में पन्ना प्रमुख महत्वपूर्ण चाबी है। पन्ना प्रमुख की नियुक्ति से प्रदेश में भाजपा का मजबूत संगठन खड़ा होगा और मजबूत संगठन ही राष्ट्र नवनिर्माण की मजबूत संरचना को साकार कर सकता है। मण्डल अध्यक्ष विकास ईश्रवाल ने बताया कि गांव भारु, कुमास, शेखसर, तोलियासर, सीगड़ा, चन्द्रपुरा, वाहिदपुरा इन सभी बूथों से भी पन्ना प्रमुख नियुक्त किये गये है। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, रणधीर सिंह खिचड़, प्यारेलाल तेतरवाल, नेमीचन्द ईश्रवाल, रामलाल भडि़या, रामदेव सिंह ईश्रवाल, बनवारी लाल, अनिल कुमार, हीरालाल, वेद प्रकाश, बजरंग लाल जांगिड़, प्यारेलाल फडोलिया, रामावतार सिंह शेखावत, रामचन्द्र सिहाग, महेश कुमार सीगड़ा, रोहिताश सिंह, अनिल कुमार, भवानी सिंह, सुबेदार रामचन्द्र, जयप्रकाश शर्मा, पवन कुमार जांगिड़, पृथ्वी सिंह शेखावत आदि ग्रामीणजन उपस्थित थे।