
भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावन्डिया की प्रेरणा से

सिंघाना, [नरेंद्र स्वामी ] वैश्विक महामारी कोरोनावायरस को युवाओं के जोश वह मेहनत के आगे मात जरुर मिलेगी। कस्बे की क्विक सर्विसेज संचालक नरेंद्र सिंह व सुरेंद्र सिंह वह उनके साथियों ने लगातार पांचवे दिन कस्बे के 10 वार्डों में सैनिटाइज किया। मंगलवार को बनवास के इंदिरा कॉलोनी व सिंघाना के कई वार्डों में टीम के सदस्यों ने सैनिटाइज किया। संचालक सुरेंद्र सिंह ने बताया यह कार्य भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावन्डिया की प्रेरणा से 5 दिन पहले शुरू किया था। यह कार्य जब तक चलेगा जब तक कस्बे व आसपास के इलाकों में सैनिटाइज का पूरा कर लिया जाएगा। हमारी कोशिश है कोरोना वायरस की महामारी हमारे आसपास के इलाकों में भी ना घुसे।